फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   poster of sale paste on house

दबाव बनाने के लिए लगाए मकान बिकाऊ के पोस्टर

Sun, 28 Jul 2019 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
poster of sale paste on house
नहाली गांव में मकान बिकाऊ का लगाया गया पोस्टर। - फोटो : SARDANA
सरधना। नाहली गांव में एक परिवार ने जमीन कब्जा मुक्त नहीं कराए जाने का आरोप लगाकर शनिवार को घर के बाहर मकान बिकाऊ है का पोस्टर चस्पा कर दिया। इतना ही नहीं गांव छोड़ने की भी चेतावनी दे दी। इस पर पुलिस ने गांव के लिए दौड़ लगा दी तथा जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करने वालों में से एक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के नाहली गांव में स्वर्गीय राजवीर का परिवार रहता है। परिवार में पत्नी बिमलेश व बेटा महेश शर्मा, शिवकुमार शर्मा एवं कुलदीप शर्मा हैं। उनका आरोप है कि आबादी से सटी उनकी 1730 मीटर भूमि है। जिस पर गांव के ही कुछ लोग कब्जा किए हुए हैं। उनकी भूमि को कब्जा मुक्त नहीं कराया जा रहा है। महेश शर्मा का कहना है कि केस की पैरोकारी करने पर गांव के ही ब्रिजेश शर्मा पुत्र रामभूल एवं गोपी पुत्र मानसिंह ने दो दिन पूर्व मारपीट कर दी थी। इसका थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। हालांकि उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। उनकी जान को खतरा है। जिसके चलते वे अपना मकान बेचकर जाना चाहते हैं। तीनों भाइयों ने अपने घरों पर मकान बिकाऊ के पोस्टर चस्पा कर दिए। इस मामले में शनिवार को थानाध्यक्ष गांव पहुंचे और पीड़ित परिजनों के साथ ग्रामीणों से भी बातचीत की। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि जिन लोगों ने गांव छोड़ने की धमकी दी है। उनकी तहसील टीम से जांच कराई गई। जिसमें स्पष्ट हुआ कि कुलदीप, शिवकुमार, महेश शर्मा पक्ष ही सरकारी जमीन पर कब्जे का प्रयास कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव छोड़कर जाने का मामला इसलिए बनाया जा रहा है, ताकि दबाव बनाकर सरकारी भूमि पर कब्जा कर सकें। उधर, ग्रामीणों का कहना है कि दो परिवारों के बीच जमीन पर कब्जे को लेकर चल रहे विवाद में पूरे गांव को बदनाम नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed