फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Posted a poster of migration and sale of housing

Meerut News: पलायन करने और आवास बिकाऊ का पोस्टर चस्पा किया

Sun, 30 Jun 2024 02:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Posted a poster of migration and sale of housing
हल्दौर क्षेत्र के एक गांव में मकान पर लिखा मकान बिकाऊ है।
हल्दौर। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला प्रधान के बेटे पर मारपीट का आरोप लगाया गया है। युवती के पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही गिरफ्तारी न होने का आरोप लगाते हुए पलायन के पोस्टर चस्पा कर दिए। उधर, पुलिस ने देर शाम प्रधान के पुत्र सहित दो को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


युवती के पिता का आरोप है कि पुराने मारपीट के मामले में उसके परिजनों पर फैसले का दबाव बनाना जा रहा है। फैसला करने से साफ इनकार कर दिया तो ग्राम प्रधान के पति ने अपने बेटे और दो लोगों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। हमले में घायल पिता-पुत्री का उपचार बिजनौर अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पुलिस ने संबंधित धाराओं में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन




उधर, गिरफ्तारी न होने पर पीडि़ता ने अपने आवास की दीवारों पर परिवार सहित पलायन करने का पोस्टर चस्पा किया है। इस मामले में मुख्यमंत्री के नाम भी शिकायती पत्र भेजा है। इसमें स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि प्रधान के बेटे के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज है। पहले भी पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। अब किसी के बहकावे में आकर ‘मकान बिकाऊ है’ लिखा है। पुलिस ने इस मामले प्रधान के पुत्र सहित को गिरफ्तार कर लिया है।





छेड़खानी या बुरी नीयत के आरोप निराधार पाए गए थे
सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि पीड़िता के पति की ओर से 10 महीने पहले प्रधान के पति के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कराया गया था। उस वक्त छेड़खानी या बुरी नीयत के आरोप निराधार पाए गए थे। इसके चलते केवल मारपीट की धाराओं में ही आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया गया। उस वक्त पीड़िता के पति द्वारा खुद ही सिर में ईंट मारने की एक वीडियो पुलिस को मिली थी। अब पीड़िता की ओर से प्रधान के बेटे के खिलाफ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कराया गया है। मामले में प्रधान के बेटे और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed