फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Post-mortem house becomes a den of dead bodies

मेरठ मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम हाउस के फ्रीजर डेड, शवों की दुर्गति, दुर्गंध से हलकान

Sun, 21 Jun 2020 04:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 21 Jun 2020 04:32 PM IST
विज्ञापन
Post-mortem house becomes a den of dead bodies
coronavirus - फोटो : amar ujala
स्वास्थ्य विभाग की एक ओर लापरवाही पुलिस एवं पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों पर भारी पड़ रही है। पोस्टमार्टम हाउस के छह में से चार फ्रिजर खराब हैं। ऐसे में चिकित्सकों एवं अन्य लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं, शवों की दुर्गति हो रही है। इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की गई परंतु समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज परिसर में पोस्टमार्टम हाउस स्थित है। वेस्ट यूपी के अन्य जिलों के सरकारी कर्मचारी, जेल के बंदी की मौत, आत्महत्या, हत्या, दहेज हत्या एवं दुर्घटना के मामलों में पोस्टमार्टम यहीं किया जाता है। यहां एक साल में करीब डेढ़ हजार शवों के पोस्टमार्टम किए जाते हैं। इसके लिए जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी से चिकित्सकों की रोस्टर अनुसार ड्यूटी लगाई जाती है।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम हाउस मेें छह फ्रीजर हैं। एक फ्रीजर में एक बार में एक ही शव रखा जाता है। शव को फ्रीजर में रखने के बाद दुर्गंध नहीं आती और उसकी दुर्गति भी नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्रीजर खराब होने से पोस्टमार्टम हाउस के कमरे में रखे शवों का ऐसा हाल है कि उसमें जाने की हिम्मत नहीं हो रही। गर्मी के चलते दुर्गंध आ रही है। वे 12 घंटे में ही फूलने लगते हैं। इस साल एक जनवरी से 20 जून तक करीब 660 शवों का पोस्टमार्टम किया गया है।

लावारिस शव 72 घंटे तक
जिले में लावारिस शव मिलता है तो पुलिस उसे मेडिकल कॉलेज स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर रखवा देती है। पुलिस शव की शनाख्त करने का प्रयास करती है। इसके लिए शव मिलने के 72 घंटे तक पोस्टमार्टम हाउस पर रहता है। पहचान नहीं होने पर चिकित्सक पोस्टमार्टम करते हैं। इसके बाद पुलिस अंतिम संस्कार करा देती है।

शवों की दुर्गंध से हलकान
पोस्टमार्टम हाउस पर शनिवार को 10 शवों का पोस्टमार्टम किया गया। लावारिस शव भी मोर्चरी में रखे हुए थे। इसके चलते यहां कई बार 100 से ज्यादा लोगों की भीड़ जुट जाती है। ऐसे में दुर्गंध आने के चलते लोगों का ठहरना दुश्वार हो जाता है। पूर्व में कई बार यहां महिला सिपाही भी बेहोश होकर गिर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed