फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pond overflows in Bhuni, waterlogging on the road

भूनी में तालाब ओवरफ्लो, रास्ते पर जलभराव

Sun, 20 Jul 2025 02:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Pond overflows in Bhuni, waterlogging on the road
सरूरपुर। गांव भूनी में मुख्य रास्ते पर जलभराव। संवाद
सरूरपुर। गांव भूनी में तालाब ओवरफ्लों होने के कारण रास्ते पर जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण ग्रामीणों को संक्रमण का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

गांव भूनी निवासी सुभाष कश्यप, यूसुफ, भूषण, सतीश शर्मा, खुश्याल, सुबोध, पवन आदि ने बताया कि ग्राम पंचायत व चौपाल के पास एक तालाब है। जिसकी पिछली कई योजना से सफाई नहीं हुई। गंदगी से भरे तालाब का पानी ओवरफ्लो होकर गांव के मुख्य रास्ते पर बहने लगा है। रास्ते पर जलभराव के कारण कई ग्रामीण अपने घरों में कैद होने को मजबूर है। लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर है। ग्रामीणों ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए वह कई बार खंड विकास अधिकारी व जनप्रतिनिधियों को रास्ते को बनवाने व तालाब की सफाई कराने के लिए शिकायत व प्रस्ताव दे चुके हैं, लेकिन ग्रामीणों को केवल आश्वासन ही मिला है। बताया कि यह गांव का मुख्य रास्ता है। ग्रामीणों को डर है कि बारिश में यह समस्या और गंभीर हो जाएगी। कुछ परिवारों ने तो रास्ते में ईंट-पत्थर रखकर किसी तरह आवागमन की व्यवस्था की है। इस बारे में ग्राम प्रधान टिंकू का कहना है कि उन्होंने तालाब की सफाई के लिए प्रस्ताव भेजा है। बजट मिलते ही कार्य शुरू कराया जाएगा। खंड विकास अधिकारी विजय कुमार सक्सेना का कहना है कि कांवड़ यात्रा के बाद प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा। जल्द ही तालाब की सफाई व रास्ते का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed