{"_id":"ac5597a7f63721eda923747046f21d45","slug":"polythene-ban-in-meerut-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैन के बाद भी बिक रही पॉलीथिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैन के बाद भी बिक रही पॉलीथिन
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Sat, 23 Jan 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में पॉलीथिन बैन का नियम मेरठ में फेल साबित हो रहा है। जिला प्रशासन की तरफ से अभी तक मेरठ छावनी को इस संबंध में कोई जानकारी ही नहीं दी गई है। दुकानों और ठेलों पर धड़ल्ले से पॉलीथिन में सामान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
कैंट बोर्ड सीईओ राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि जिला प्रशासन की तरफ से इस संबंध में कोई जानकारी नहीं आई है। लेकिन छावनी में पॉलीथिन के प्रयोग पर पहले से ही रोक है। पॉलीथिन (कैरी बैग) का यूज करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। उधर, मेरठ की पॉलीथिन इकाइयों के संचालकों में इकाई चलाने को लेकर भ्रम है।
विज्ञापन
शहर में 80 से ज्यादा छोटी-बड़ी पॉलीथिन इकाइयां हैं। ये मुख्य रूप से टीपीनगर, मोहकमपुर, शताब्दीनगर, हापुड़ रोड, मवाना रोड, बागपत रोड क्षेत्रों में हैं। इनमें से कुछ शुक्रवार को बंद रहीं तो कुछ चलती रहीं। प्लास्टिक प्रोसेसिंग, मैन्यूफैक्चरिंग एंड ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार गर्ग ने बताया कि सरकार से हमें कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
व्यापारियों में आक्रोष
पॉलीथिन विक्रेता शुक्रवार को संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता से मिले। उन्होंने अध्यक्ष से भ्रम की स्थिति में कारोबार चौपट होने की बात कहीं। अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि वह जिला प्रशासन से इस संबंध में वार्ता कर समस्या का हल निकलवाएंगे।
पॉलीथिन प्रतिबंध के लिए व्यापारियों को दिए गुलाब
सिटी फाउंडेशन संस्था की ओर से शुक्रवार को रजबन बाजार हनुमान चौक पर पॉलीथिन प्रतिबंध के लिए हर्ष जताया। सदस्यों ने बाजार के सभी व्यापारियों को इस नियम को मानने के लिए गुलाब देकर अपील की। अध्यक्ष हसीन अहमद, विशाल श्रीवास्तव, किशोर, मुकेश यादव, अली हसन, मलिक, आदिल अंसारी, पप्पू, साजिद, राशिद, शारिक आजाद आदि मौजूद रहे।