{"_id":"573789034f1c1b7b7a919c4c","slug":"polytecnic","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीटेक्निक मैथ का पेपर भी स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीटेक्निक मैथ का पेपर भी स्थगित
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉलीटेक्निक छात्रों का सोमवार को होने वाला मैथ का पेपर स्थगित हो गया है। मथुरा में पेपर आउट होने की सूचना पर यह निर्णय किया गया है। शुक्रवार को ही पेपर आउट होने की चर्चा थी। फोन पर अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों को सूचित कर दिया है।
शुक्रवार को दोपहर की पाली में फर्स्ट ईयर के छात्रों का फिजिक्स का पेपर आउट हो गया था। पेपर दो बजे से होना था और व्हाट्सएप पर रात से पेपर वायरल हो रहा था। हाई पावर बैठक के बाद प्रदेश स्तर पर पेपर स्थगित कर दिया गया।
साथ में मथुरा से मैथ का पेपर भी आउट होने की सूचना मिली थी। डीएन पॉलीटेक्निक के प्रिंसिपल वीरेंद्र आर्य के मुताबिक सोमवार दोपहर दो से शाम साढ़े चार बजे तक फर्स्ट ईयर के छात्रों का एप्लॉयड मैथ वन का पेपर होना था। यह अब स्थगित हो गया है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने फोन पर इसकी जानकारी दी है। अभी लिखित आदेश नहीं आया है। सूत्रों के मुताबिक तकनीकी शिक्षा बोर्ड के लोग दूसरे पेपर आउट होने पर भी काम कर रहे हैं। शेष पेपर को लेकर जांच की जा रही है। पेपर कहां से आउट हुआ, अभी जांच चल रही है। बड़ा रैकेट इसके पीछे होने की आशंका है। परीक्षा अप्रैल से चल रही है। स्थगित पेपर की नई तिथि अभी तय नहीं की हैं।