फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   polution effect on construction

प्रदूषण की मार से निर्माणों पर पड़ रहा असर

Thu, 14 Nov 2019 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
polution effect on construction
प्रदूषण की मार से निर्माण कार्यों पर असर
विज्ञापन

मेरठ। बढ़ते प्रदूषण ने आम जनजीवन ही नहीं, बल्कि दिल्ली-एनसीआर में चल रहे प्रमुख प्रोजेक्टों पर भी असर डाल दिया है। पिछले एक महीने से प्रोजेक्ट के हॉट मिक्सिंग प्लांट बंद हैं। वहीं, इन प्रोजेक्ट में कार्य कर रहे मजदूरों के सामने भी संकट खड़ा हो सकता है। कई दिनों से सुबह और रात के समय निर्माण कार्य पर रोक लगा रखी है। वहीं, एक बार फिर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित पैनल प्रदूषण नियंत्रण प्राधिकरण ने दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए स्कूल बंद करने का निर्णय लिया है। अब एक बार फिर इन निर्माण कार्य को शुरू करने की तारीख आगे बढ़ सकती है।
केंद्र सरकार की प्राथमिकता में शामिल दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे को जल्द शुरू करने का दबाव है। केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी इसे जनवरी-2020 तक शुरू करने का दावा कर चुके हैं। वहीं, छह नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद अधिकारियों को इस एक्सप्रेसवे की उपयोगिता के बारे में आगाह किया था। लेकिन प्रदूषण के सामने सभी के दावे फेल हो सकते हैं। ऐसा एक महीने से प्रदूषण के बढ़ते स्तर से निर्माण कार्य पर असर के बाद देखने को मिल रहा है। एनएचएआई के अधिकारी भी मान रहे हैं कि अग्रिम आदेशों तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जाएगा। मेरठ में एक्सप्रेसवे का प्रमुख प्वाइंट परतापुर तिराहा है। इस तिराहे पर तीन अंडरपास सहित इंटरचेंज का निर्माण किया जा रहा है। लेकिन निर्माण कार्य न होने के कारण यहां भी कार्य अधर में लटका हुआ है। जबकि यहां एक महीने पहले ही तीसरे अंडरपास का कार्य शुरू हो जाना चाहिए था। एनएचएआई अधिकारी भी परतापुर तिराहे पर होने वाले डायवर्जन प्लान को कई बार टाल चुके हैं। यहां बनाए जाने वाले तीसरे अंडरपास के लिए डायवर्जन किया जाना है। डायवर्जन के बाद दिल्ली और मेरठ के बीच आने-जाने वाले वाहन वाया हापुड़ होते हुए दिल्ली पहुंचेंगे।
विज्ञापन

- रैपिड रेल के कार्य पर दिखेगा असर
वर्ष-2023 तक दिल्ली के सराय काले खां से परतापुर तक रैपिड रेल चलाने का दावा करने वाला एनसीआरटीसी के सामने भी दिक्कतें आ सकती हैं। मंगलवार से ही परतापुर ओवरब्रिज के पास से एनसीआरटीसी की तरफ से सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू किया गया है। लेकिन प्रदूषण नियंत्रण प्राधिकरण के सख्त आदेशों के बाद इस कार्य पर भी रोक लग सकती है। जिससे रैपिड रेल का मेरठ में चल रहा कार्य भी प्रभावित होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed