{"_id":"656fe0c20dc1188d31015426","slug":"pollution-pollution-reduced-in-meerut-after-24-days-aqi-reached-176-fog-also-reduced-2023-12-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pollution: मेरठ में 24 दिन बाद प्रदूषण से थोड़ी राहत, एक्यूआई 176 पर पहुंचा, कोहरा भी घटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pollution: मेरठ में 24 दिन बाद प्रदूषण से थोड़ी राहत, एक्यूआई 176 पर पहुंचा, कोहरा भी घटा
Wed, 06 Dec 2023 08:17 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 06 Dec 2023 08:17 AM IST
सार
मेरठ जहां लगातार देश के सबसे प्रदूषित शहरों की श्रेणी में शुमार हो रहा था। वहीं 24 दिन बाद शहरवासियों को प्रदूषण से थोड़ी राहत मिली है। साथ ही सुबह के समय होने वाला कोहरा भी कम हुआ है।
विज्ञापन
मौसम बदला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ में पिछले दिनों हुई हल्की बारिश के बाद से शहर का एक्यूआई धड़ाम हो गया है। 24 दिन बाद मेरठ का एक्यूआई 200 से नीचे दर्ज किया गया। एक्यूआई 176 दर्ज किया गया। हवा और दिन में धूप अच्छी होने पर एक्यूआई में गिरावट दर्ज की गई।
मेरठ में खतरनाक स्तर तक पहुंचे एक्यूआई में लगातार गिरावट का दौर जारी है। पिछले चार दिन से एक्यूआई गिरता जा रहा है। 11 नंवबर को मेरठ का एक्यूआई 181 दर्ज किया गया था। इसके बाद एक्यूआई में लगातार बढोतरी का दौर चल रहा था और मेरठ का एक्यूआई 24 नवंबर को 424 पहुंच गया था। एक्यूआई में पिछले चार दिन से गिरावट आ रही है।

Trending Videos
24 दिन बाद एक्यूआई 176 दर्ज किया गया। शहर में जयभीमनगर 176, गंगागनर 170 पल्लवपुरम 183, बेगमपुल 190, दिल्ली रोड 164 दर्ज किया गया। प्रदूषण के कम होने से शहरवासियों ने भी राहत महसूस की है। प्रदूषण सोमवार को ग्रीन श्रेणी में आ गया है।
मौसम में अभी आगे भी बदलाव का दौर जारी रहेगा। सोमवार को मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. यूपी शाही का कहना है कि हवा के चलने से कोहरा और प्रदूषण में सुधार हुआ है।