फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pollution: Pollution reduced in Meerut after 24 days, AQI reached 176, fog also reduced

Pollution: मेरठ में 24 दिन बाद प्रदूषण से थोड़ी राहत, एक्यूआई 176 पर पहुंचा, कोहरा भी घटा

Wed, 06 Dec 2023 08:17 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 06 Dec 2023 08:17 AM IST
सार

मेरठ जहां लगातार देश के सबसे प्रदूषित शहरों की श्रेणी में शुमार हो रहा था। वहीं 24 दिन बाद शहरवासियों को प्रदूषण से थोड़ी राहत मिली है। साथ ही सुबह के समय होने वाला कोहरा भी कम हुआ है। 

विज्ञापन
Pollution: Pollution reduced in Meerut after 24 days, AQI reached 176, fog also reduced
मौसम बदला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में पिछले दिनों हुई हल्की बारिश के बाद से शहर का एक्यूआई धड़ाम हो गया है। 24 दिन बाद मेरठ का एक्यूआई 200 से नीचे दर्ज किया गया। एक्यूआई 176 दर्ज किया गया। हवा और दिन में धूप अच्छी होने पर एक्यूआई में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


मेरठ में खतरनाक स्तर तक पहुंचे एक्यूआई में लगातार गिरावट का दौर जारी है। पिछले चार दिन से एक्यूआई गिरता जा रहा है। 11 नंवबर को मेरठ का एक्यूआई 181 दर्ज किया गया था। इसके बाद एक्यूआई में लगातार बढोतरी का दौर चल रहा था और मेरठ का एक्यूआई 24 नवंबर को 424 पहुंच गया था। एक्यूआई में पिछले चार दिन से गिरावट आ रही है। 
विज्ञापन

 

24 दिन बाद एक्यूआई 176 दर्ज किया गया। शहर में जयभीमनगर 176, गंगागनर 170 पल्लवपुरम 183, बेगमपुल 190, दिल्ली रोड 164 दर्ज किया गया। प्रदूषण के कम होने से शहरवासियों ने भी राहत महसूस की है। प्रदूषण सोमवार को ग्रीन श्रेणी में आ गया है। 

मौसम में अभी आगे भी बदलाव का दौर जारी रहेगा। सोमवार को मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. यूपी शाही का कहना है कि हवा के चलने से कोहरा और प्रदूषण में सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed