फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pollution has reduced but cold has increased due to rain in Shamli

बारिश-ओलावृष्टि से बढ़ी ठिठुरन, बिजली और पानी की समस्या से बुरा हाल, प्रदूषण से मिली राहत

Thu, 28 Nov 2019 06:44 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Thu, 28 Nov 2019 06:44 PM IST
विज्ञापन
Pollution has reduced but cold has increased due to rain in Shamli
बारिश से भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

शामली में रुक- रुककर हो रही बारिश से मौसम में आए बदलाव से ठिठुरन बढ़ गई है। गुरुवार को भी पूरे दिन तेज हवा के साथ बारिश होती रही। शाम के समय ओलावृष्टि होने से ठंड और अधिक बढ़ गई। बारिश से पारा चार डिग्री नीचे आ गया है। बारिश से शहर में गंदगी और कीचड़ से भी बुरा हाल हो गया है। खेतों में भी चने, मटर की फसलों को नुकसान का अंदेशा जताया जा रहा है। गेहूं की फसल भी प्रभावित हुई है। 

विज्ञापन


उधर, झिंझाना क्षेत्र में बिजली गिरने से तीन मंजिला मकान क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि कई ग्रामीणों के लाखों के विद्युत उपकरण फुंक गए। शामली में बारिश के चलते प्रदूषण से भी राहत मिली है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह से ही बारिश का क्रम जारी है। रात भर रुक- रुककर तेज और हल्की बारिश होती रही। गुरुवार तड़के काफी तेज बारिश हुई। करीब साढ़े आठ बजे धूप खिली तो लगा मौसम खुलेगा, लेकिन कुछ देर बार करीब साढ़े नौ बजे फिर से आसमान में काले बादल छा गए। दिन में ही रात जैसा दृश्य नजर आने लगा। घरों में लाइटें जलानी पड़ी और वाहन भी लाइट जलाकर सड़कों पर चल रहे थे। बारिश का ये क्रम सुबह से ही जारी रहा। शाम करीब तीन बजे हल्की धूप निकली। बारिश के चलते शहर का बुरा हाल रहा। सड़कों पर कई जगह बारिश का पानी भर गया था। कैराना रोड, करनाल रोड पर कई जगह सड़क और खड़ंजे पर पानी भरा था। इससे स्कूल के छात्र-छात्राओं को परेशानी उठानी पड़ी। सड़कों पर कीचड़ और गंदगी से बुरा हाल रहा। माजरा रोड, बुढ़ाना रोड पर भी बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पहाड़ों से कम नहीं पश्चिमी यूपी का यह नजारा, ताजा तस्वीरें देखकर हो जाएगा दिल खुश

वहीं, सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि मोदीपुरम के मृदा विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुमार अहलूवालिया के अनुसार बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है। शुक्रवार को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। शनिवार से ही मौसम साफ होने की संभावना है। शुक्रवार को तापमान और गिर सकता है। शनिवार से मौसम साफ हो जाएगा। शामली में बारिश के चलते प्रदूषण से भी राहत मिली है। गुरुवार को शामली का एक्यूआई 108 रहा। बुधवार को ये 124 था। प्रदूषण नियंत्रण विभाग के सहायक वैज्ञानिक डीसी पांडेय ने बताया कि बारिश में वायुमंडल में धूल के कण धुल जाते हैं। इसी वजह से कम हुआ है।

पारा चार डिग्री गिरा 
बारिश के चलते मौसम में ठंडक बढ़ गई। लोग सुबह सवेरे कड़ाके की ठंड में काम पर गए। जर्सी स्वेटर और जैकेट निकल गई थी। बारिश के चलते गुरुवार को अधिकतम तापमान चार डिग्री गिरकर 20 डिग्री पहुंच गया। बुधवार को ये 24 डिग्री था।

मटर और चने की खेती को नुकसान, गेहूं भी प्रभावित
दो दिनों से हो रही बारिश के चलते मटर और चने की फसल को नुकसान की संभावना है। जनपद के कैराना और थानाभवन क्षेत्रों में इनकी खेती होती है। यदि किसी खेत में पानी भर गया तो वहां फसल को नुकसान हो सकता है। गेहूं की फसल की बुवाई भी प्रभावित हुई है। जहां पानी भर गया है वहां फिलहाल बुवाई लेट होगी।

फाल्ट से बिजली आपूर्ति हुई प्रभावित

बारिश के चलते कई जगहों पर बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। शहर के ब्राह्मणान मोहल्ले में लाइन में फाल्ट के कारण रात भर बिजली गुल रही। इसी तरह माजरा रोड, बुढ़ाना रोड पर भी लाइनों में फाल्ट के कारण बुधवार रात और गुरुवार को दिन में कई बार लाइट आती जाती रही। देहात बिजलीघरों पर भी लाइनों में फाल्ट के चलते कई लाइन ब्रेक डाउन में रही और विद्युत टीम लाइन ठीक करने में जुटी रही।


दो दिनों का तापमान 
तारीख               तापमान बुधवार    तापमान बृहस्पतिवार    
26 नवंबर               24                        15
27 नवंबर               20                        14

दो दिनों का एक्यूआई
तारीख                
26 नवंबर      124
27 नवंबर     108

बारिश से कहीं से नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन यदि चने या मटर के खेत में अधिक पानी भरा है तो कुछ नुकसान संभव है। ऐसे में किसान तत्काल भरे पानी को निकाल दें। इससे नुकसान कम होगा। जो किसान गेहूं की बुवाई करने की तैयारी में है उनके खेत में बारिश के चलते नमी बढे़गी जो उनकी बुवाई में मदद करेगी। - शिव कुमार केसरी कृषि उपनिदेशक

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed