फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Polling parties will depart from four places

Meerut News: चार जगहों से होंगीं पोलिंग पार्टियों की रवानगी

Thu, 18 Apr 2024 02:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 18 Apr 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Polling parties will depart from four places
बिजनौर। इस बार पूरे जिले में एक दिन ही मतदान हो रहा है। ऐसे में पोलिंग पार्टियों की रवानगी स्थलों में फेरबदल किया गया है। अबकी बार चार जगहों से पार्टियों को रवाना किया जाएगा, इसके लिए तैयारी पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने बताया कि लोकसभा बिजनौर एवं नगीना के लिए तथा मुरादाबाद लोकसभा में शामिल विधानसभा बढ़ापुर के लिए आज बृहस्पतिवार को चार स्थानों से मतदान पार्टियों की रवानगी की जाएगी। जिनकी वापसी 19 अप्रैल की देर शाम सेंट्रल वेयर हाउस कार्पोरेशन, नजीबाबाद रोड, बिजनौर में होगी। विधानसभा क्षेत्र नजीबाबाद, नगीना और बढ़ापुर के बूथों पर जाने वाली पोलिंग पार्टी वर्धमान काॅलेज से रवाना की जाएंगी।
विज्ञापन

इन पार्टियों में शामिल कर्मियों के पार्किंग स्थल के लिए जैन फार्म नजीबाबाद तय किया गया है। धामुपर विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टी का रवानगी स्थल डीडीपीएस स्कूल रहेगा। जिनके वाहनों की पार्किंग वीरा इंजीनियरिंग काॅलेज में रहेगी। विधानसभा क्षेत्र नहटौर और नूरपुर के लिए मतदान पार्टी रवानगी स्थल राजकीय पॉलीटेक्निक रहेगा। वहीं, बिजनौर और चांदपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बिजनौर से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed