फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   politics

सपा: दावेदार लखनऊ में डटे, टिकट की आस

Thu, 21 Mar 2024 04:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 04:36 PM IST
विज्ञापन
politics
सपा: दावेदार लखनऊ में डटे, टिकट की आस
विज्ञापन


- शाहिद मंजूर, अतुल प्रधान, योगेश वर्मा और रफीक अंसारी ने खुद को लखनऊ में होना बताया

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सपा के मेरठ-हापुड़ लोकसभा और बिजनौर सीट के टिकट के दावेदार प्रत्याशी घोषित होने के बावजूद लखनऊ में डटे हुए हैं। उन्हें टिकट मिलने की अभी भी आस है।
पूर्व कैबिनेट मंत्री और किठौर विधायक शाहिद मंजूर, शहर विधायक रफीक अंसारी, सरधना विधायक अतुल प्रधान और हस्तिनापुर से पूर्व विधायक योगेश वर्मा से फोन पर अलग-अलग बात हुई तो उन्होंने बताया कि वे लखनऊ में हैं। इन सब ने अपने-अपने होने का दावा किया दूसरे के बारे में अनभिज्ञता जताई। शहर विधायक रफीक अंसारी के मेरठ में होने की बात पार्टी कार्यालय पर सपा प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह से लोगों ने कही। हालांकि जब शहर विधायक से फोन पर बात हुई तो उन्होंने कहा कि वह लखनऊ में हैं। ये सभी टिकट के लिए जोरआजमाइश कर रहे हैं। शाहिद मंजूर बिजनौर से टिकट मांग रहे हैं, जबकि अतुल प्रधान, योगेश वर्मा और रफीक अंसारी मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से। दोनों ही लोकसभा के सपा प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। बिजनौर से यशवीर सिंह और मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट से सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता भानु प्रताप सिंह प्रत्याशी हैं। इन दावेदारों का दावा है कि इससे मेरठ के दावेदार नाखुश हैं। सोशल मीडिया पर भी कुछ कार्यकर्ताओं ने विरोध में पोस्ट की है।
विज्ञापन

दरअसल, सपा में टिकट के दावेदार ज्यादा थे और आपसी खींचतान थी, जिस वजह से पिछले शुक्रवार को बैठक कर भानु प्रताप सिंह और यशवीर सिंह का टिकट फाइनल कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ से सपा के टिकट की दौड़ में शहर विधायक रफीक अंसारी, सरधना विधायक अतुल प्रधान, पूर्व विधायक योगेश वर्मा के अलावा पूर्व सांसद हरीश पाल के बेटे नीरज पाल, अमरोहा से विधानसभा का सपा टिकट पर चुनाव लड़े मुखिया गुर्जर भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed