फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Politics heats up over question on word Pandit in sub-inspector recruitment exam

Meerut News: दरोगा भर्ती परीक्षा में पंडित शब्द पर आए प्रश्न पर गरमाई सियासत

Sun, 15 Mar 2026 05:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 15 Mar 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
Politics heats up over question on word Pandit in sub-inspector recruitment exam
श्रम कल्याण परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेता सुनील भराला ने सरकार से जांच कराने की मांग की
विज्ञापन

दोषी मिलने वालों पर सरकार करें करवाई

संवाद न्यूज एजेंसी

मोदीपुरम। प्रदेश में हाल ही में आयोजित दरोगा भर्ती परीक्षा के एक प्रश्न को लेकर विवाद हो गया है। जिससे सियासत गरमा गई है। ब्राह्मण संगठनों और नेताओं ने इसे समाज की भावनाओं से जुड़ा मुद्दा बताते हुए आपत्ति जताई है। उन्होंने सरकार से इस मामले की जांच कराने की मांग की है।
श्रम कल्याण परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेता सुनील भराला ने इस मामले को दुर्भावनापूर्ण बताते हुए कहा कि पंडित शब्द भारतीय परंपरा में ज्ञान, विद्वता और सम्मान का प्रतीक माना जाता है। इसे किसी नकारात्मक या अपमानजनक संदर्भ में प्रतियोगी परीक्षा के प्रश्न या विकल्प के रूप में प्रस्तुत करना आपत्तिजनक है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक शब्द का मामला नहीं, बल्कि समाज के एक सम्मानित वर्ग की गरिमा से जुड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की लापरवाही या दुर्भावनापूर्ण कृत्य को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। यदि परीक्षा जैसे गंभीर मंच पर इस तरह की असंवेदनशीलता दिखाई जाती है तो इससे समाज में गलत संदेश जाता है।
विज्ञापन

ब्राह्मण समाज के कई नेताओं ने भी इस मामले में नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्नपत्र तैयार करते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए ताकि किसी भी समाज या वर्ग की भावनाओं को ठेस न पहुंचे। नेताओं ने मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि किसी स्तर पर लापरवाही या दुर्भावना सामने आती है तो दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी परीक्षा में इस प्रकार की असंवेदनशीलता दोहराई न जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed