फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   'Politicians shining politics with guns on farmers' shoulders'

किसान आंदोलन पर केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान का बयान, सरकार ऐसे निकालेगी समस्या का हल

Mon, 08 Feb 2021 12:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 08 Feb 2021 12:07 PM IST
विज्ञापन
'Politicians shining politics with guns on farmers' shoulders'
मंच से बोलते कंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि जो दल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नहीं लड़ सके, वे किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर अपनी राजनीति चमकाने में लगे हैं। आम बजट पर जानकारी देने भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे डॉ. बालियान ने प्रेस वार्ता में कहा कि किसानों की तमाम समस्याओं का हल बातचीत से निकलेगा, सरकार लगातार बातचीत कर रही है। प्रधानमंत्री ने भी किसान आंदोलन पर खुले दिल से बातचीत के द्वार खुले रहने की बात कही है, लेकिन किसानों के बीच राजनीतिक लोगों के घुसने से स्थिति बिगड़ी है। इसके बाद भी सरकार बातचीत के जरिये हल निकालने में लगी है। उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही कोई न कोई रास्ता निकल आएगा।

विज्ञापन


एमएसपी को कानूनी जामा पहनाने के सवाल पर बालियान ने कहा कि मोदी सरकार पिछली सरकार से ज्यादा फसल एमएसपी पर खरीद कर रही है। एमएसपी का रास्ता भी बातचीत से ही निकलेगा। बजट में मेरठ-हस्तिनापुर रेल लाइन नहीं मिलने पर उन्होंने कहा कि इस बार मेरठ-पानीपत लाइन मिली है। उम्मीद करें कि आगे मेरठ-हस्तिनापुर लाइन भी जरूर मिलेगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मां अस्पताल में भर्ती, पिता की दो साल पहले हो गई मौत..., थाने में मना जन्मदिन
विज्ञापन
विज्ञापन


गन्ना रेट घोषित नहीं होने और बकाया भुगतान बढ़ने के सवाल पर डॉ. बालियान बोले कि उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी के सामने भी रेट बढ़ाने की मांग की थी। जल्दी ही रेट भी घोषित होगा। इससे पहले उन्होंने बजट की जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना काल में विषम परिस्थितियों के बीच सरकार ने लोक कल्याणकारी बजट पेश किया है। बजट आत्मनिर्भर भारत के सपनों को पूरा करेगा।

यह भी पढ़ें: चेहरे पर नहीं था खौफ, बदमाशों ने दिया खौफनाक वारदात को अंजाम, दहल उठा इलाका, तस्वीरें

इस मौके पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल, राज्यसभा सांसद कांता कर्दम, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी पंकज सिंह, क्षेत्रीय मंत्री मोहित बेनीवाल, जिला अध्यक्ष अनुज राठी, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed