{"_id":"58c84bfa4f1c1b082932a39b","slug":"politician-take-away-criminal","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों पर चढ़ गया सत्ता का जुनून, थाने पहुंचे और आरोपियों को छुड़ा ले गए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों पर चढ़ गया सत्ता का जुनून, थाने पहुंचे और आरोपियों को छुड़ा ले गए
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Wed, 15 Mar 2017 02:01 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपाइयों पर सत्ता का जुनून सिर चढ़कर बोलने लगा है। सोमवार को भाजपाइयों के सामने पुलिस बौनी साबित हुई। दुल्हैंडी पर हुड़दंग मचा रहे दो लोगों को सिविल लाइन पुलिस पकड़कर लाई और हवालात में बंद कर दिया। भाजपाई थाने में पुलिस से अभद्रता करते हुए आरोपी को हवालात से छुड़ाकर ले गए।
विज्ञापन
सिविल लाइन थानाक्षेत्र के मोहनपुरी में सोमवार को शराब में धुत दो युवक लोगों से मारपीट कर हुड़दंग मचा रहे थे। सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों युवकों को लाकर हवालात में डाल दिया। इसकी जानकारी पर भाजपा के कुछ कार्यकर्ता थाने पहुंचे। भाजपाइयों ने पुलिस को पहले खरीखोटी सुनाई। भाजपाई बोले कि अब सरकार समाजवादी पार्टी की नहीं है, भाजपा की है। पुलिस की कोई गुंडागर्दी नहीं चलेगी।
विज्ञापन
पुलिस ने उनको समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माने। पुलिस से भाजपाइयों ने धक्कामुक्की कर दी। जिसमें एसएसआई ओमवीर गुप्ता की वर्दी तक नोच दी। उसके बाद भी भाजपाई नहीं रुके। भाजपाइयों ने एक सिपाही को पकड़ा और दोनों युवकों को हवालात से छुड़ाकर ले गए। इंस्पेक्टर सिविल लाइन विजय कुमार ने बताया कि हुड़दंग मचाने पर पुलिस दो युवकों को उठाकर ले आई थी। दोनों युवकों को एक भाजपा कार्यकर्ता अपनी सुपुर्दगी में लेकर गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन