फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Policemen arrested in Rajasthan will be dismissed if found guilty in the investigation

Meerut News: जांच में दोषी पाए जाने पर बर्खास्त होंगे राजस्थान में गिरफ्तार पुलिसकर्मी

Sat, 26 Oct 2024 03:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Policemen arrested in Rajasthan will be dismissed if found guilty in the investigation
एसएसपी ने दोनों पुलिसकर्मियों को किया निलंबित
विज्ञापन

मुठभेड़ में मारे गए हिस्ट्रीशीटर अनिल दुजाना का भतीजा है एक पुलिसकर्मी

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। राजस्थान में कपड़े की फेरी लगाने वाले दंपती समेत चार लोगों का अपहरण कर लूट का प्रयास करने के आरोप में गिरफ्तार पुलिसकर्मी रिंकू सिंह गुर्जर और अमित खटाना को शुक्रवार को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। विभागीय जांच में दोषी पाए जाने पर दोनों की बर्खास्तगी की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। आरोपी रिंकू एक लाख के इनामी रहे कुख्यात अनिल दुजाना का रिश्ते का भतीजा है। चार मई 2023 को एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में अनिल दुजाना मारा गया था।
बुलंदशहर निवासी जखिया और उसकी पत्नी नाजरीन राजस्थान में कपड़ों की फेरी लगाते हैं। इनके साथ आरिफ और दोजी भी काम करते हैं। बुधवार को ये लोग चूरू से जब जखिया जा रहे थे। राजस्थान पुलिस के मुताबिक जखिया के पास पांच लाख रुपये की सूचना रिंकू और उसके साथियों को मिली थी। उसने गैंग के मीनू रानी व आकाश को बस में बैठा दिया। अन्य आरोपियों ने अपनी कार से इनका पीछा किया। कुछ दूरी पर आरोपियों ने चोरी का आरोप लगाते हुए बहस कर खासोली धाम के नजदीक बस को रुकवा लिया। इस दौरान पीछे से आए आरोपियों ने अपनी कार में उनका अपहरण कर ले गए। सूचना मिलने पर राजस्थान पुलिस ने घेराबंदी कर दुजाना बादलपुर गौतमबुद्धनगर निवासी रिंकू सिंह गुर्जर, कुतुबशहर सहारनपुर निवासी अमित कुमार खटाना और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया। रिंकू की तैनाती मेरठ पुलिस लाइन में थी, जबकि अमित खटाना भावनपुर थाने में तैनात था। इनके साथ गिरफ्तार हुई गाजियाबाद के विजयनगर निवासी मीनू मेरठ के एक हॉस्पिटल में रिसेप्शनिस्ट का काम करती थी। कंकरखेड़ा निवासी आकाश शर्मा अधिवक्ता है। नई दिल्ली निवासी अनुज नागर गाड़ी चलाता है। हापुड़ निवासी मुनकाद मजदूरी करता है।
विज्ञापन


लिसाड़ी गेट थाने में तैनाती के दौरान बने थे दोस्त
रिंकू और अमित दोनों लिसाड़ी गेट थाने पर तैनात रहे हैं। यहां समर गार्डन क्षेत्र में हापुड़ निवासी मुनकाद भी रहता था। उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। दोनों पुलिसकर्मी मुनकाद और अन्य बदमाशों के संपर्क में आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed