फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: policemen are upset by corona test

यूपी: पुलिसकर्मी में ड्यूटी से ज्यादा कोरोना का खौफ, टेस्ट कराने से परेशान, पढ़िए क्या बोले...

Fri, 14 Aug 2020 12:01 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 14 Aug 2020 12:01 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: policemen are upset by corona test
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

कोरोना संक्रमण का टेस्ट भी पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है। अभी तक जिले में 82 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। सबसे ज्यादा नौचंदी थाना प्रभावित हो रहा है। यहां 24 पुलिसकर्मी ऐसे हैं जिनका पिछले तीन माह में चार बार कोरोना का टेस्ट कराया जा चुका है।

विज्ञापन


पुलिसकर्मियों में कोरोना संक्रमण की शुरुआत टीपीनगर मंडी में ड्यूटी कर रहे पीएसी के जवानों से हुई थी। छठी वाहिनी रुड़की रोड स्थित पीएसी के जवान कोरोना की चपेट में आए तो चेन बनती चली गई। पीएसी वाहिनी के 35 जवानों के बाद लिसाड़ी गेट, टीपीनगर, ब्रह्मपुरी, जानी, नौचंदी, ट्रैफिक कार्यालय, पुलिस लाइन, कंकरखेड़ा और एसएसपी ऑफिस, 44वीं वाहिनी पीएसी के जवान संक्रमण की चपेट में आए।
विज्ञापन


पीएसी वाहिनी के बाद नौचंदी थाना परिसर सबसे अधिक प्रभावित रहा। थाना परिसर में तैनात पुलिसकर्मी और उनके परिवार के 24 सदस्य चपेट में आए। बीती नौ जून को लिसाड़ी गेट के दरोगा बलवीर सिंह की कोरोना से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अयान के मोबाइल में छिपे गहरे राज, पुलिस जांच में सामने आई ये बड़ी बात, नाबालिग लड़कियों को पिलाता था हुक्का

वहीं, नौचंदी थाने के पुलिसकर्मियों का कहना है कि ड्यूटी से इतना खतरा नहीं है जितना कोरोना के टेस्ट से है। थाने के सभी पुलिसकर्मियों का चार- चार बार टेस्ट कराया जा चुका है। हेड मुहर्रिर फिर संक्रमित मिलने के बाद 15 पुलिसकर्मियों को टेस्ट कराना पड़ रहा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed