{"_id":"616f31256da6ec337e40015c","slug":"police-waiting-for-evidence-in-mps-case-meerut-news-mrt5613834134","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपीएस मामले में पुलिस को सुबूत का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपीएस मामले में पुलिस को सुबूत का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमपीएस मामले में पुलिस को सुबूत का इंतजार
मेरठ। मेरठ पब्लिक स्कूल के क्लर्क पर लगे 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस को सुबूत का इंतजार है। मंगलवार को भी पुलिस को स्कूल प्रबंधन की ओर से सुबूत उपलब्ध नहीं कराए गए, जिसके चलते जांच आगे नहीं बढ़ सकी।
मेरठ पब्लिक स्कूल (मेन विंग) के प्रबंध संचालक विक्रमजीत सिंह ने अपने स्कूल के क्लर्क/कार्यालय अधीक्षक श्रुतिधर त्रिपाठी पर धोखाधड़ी कर स्कूल की फीस के 50 लाख रुपये अपने विभिन्न खातों में डलवाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
श्रुतिधर त्रिपाठी व पारितोष त्रिपाठी को नामजद करते हुए कुल तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। रिपोर्ट दर्ज कराते समय प्रबंध संचालक की ओर से कुछ सुबूत उपलब्ध कराए गए थे। काफी सुबूत अभी भी ऐसे हैं, जो पुलिस जांच का हिस्सा हैं, लेकिन अभी उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। इंस्पेक्टर सदर बाजार देव सिंह रावत ने बताया कि मामले से जुड़े सभी कागजात उपलब्ध कराने के लिए प्रबंध संचालक को कहा गया है। जैसे ही वह प्राप्त होंगे जांच को रफ्तार दी जाएगी।