फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police trying to save the son and nephew of former MP

पूर्व सांसद के बेटे व भतीजे को बचाने में जुटी पुलिस

Mon, 16 Sep 2019 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
Police trying to save the son and nephew of former MP
पूर्व सांसद के बेटे व भतीजे को बचाने में जुटी पुलिस
विज्ञापन

मेरठ। जानलेवा हमले में नामजद बसपा के पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के बेटे साकिब अखलाक और भतीजे यासिर अखलाक को पुलिस बचाने में जुट गई है। शनिवार को जहां पुलिस हमलावरों की लोकेशन गोवा में होने का दावा कर रही थी, वहीं रविवार को पुलिस साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की बात कहने लगी। पूरे मामले में कोतवाली थाना पुलिस चुप्पी साधे हुए है।
कोतवाली के गुदड़ी बाजार में 10 सितंबर को पूर्व सांसद के भाई राशिद अखलाक, बेटे साकिब व भतीजे यासिर अखलाक समेत सात लोगों ने गोलियां बरसाईं थीं। जिसके बाद अधिकारियों और पुलिस फोर्स को मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालना पड़ा। आरोपियों द्वारा की गई ताबड़तोड़ फायरिंग में आशिक व अमान गोली लगने से घायल हुए थे। इस मामले में पुलिस पूर्व सांसद के भाई राशिद अखलाक को जेल भेज चुकी है। जबकि साकिब और यासिर को गिरफ्तार नहीं कर सकी।
विज्ञापन

कभी पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर जांच की बात कहती है तो कभी साक्ष्य के आधार विवेचना की बात कहकर पल्ला झाड़ लेती है। इस मामले में वादी पक्ष द्वारा समझौते का शपथ पत्र भी शामिल होना बताया। लेकिन पूर्व सांसद के भाई को जेल भेजा तो अन्य दोनों नामजद आरोपी फरार हैं। राशिद को जेल भेजने के बाद पुलिस ने अन्य दोनों आरोपियों की तलाश में दबिश भी नहीं दी। इंस्पेक्टर कोतवाली देवेश शर्मा का कहना है कि जो भी नामजद हैं उसमें जांच कर पुलिस कार्रवाई कर रही है। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि गोली से घायल दोनों लोगोें के परिवार ने राशिद, साकिब और यासिर पर नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें पुलिस जांच कर साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई कर रही है जो भी दोषी हैं उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed