फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police took statements of teachers in Agricultural University in attack on Dean

डीन पर हमले में कृषि विवि में शिक्षकों के पुलिस ने लिए बयान

Fri, 25 Mar 2022 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Police took statements of teachers in Agricultural University in attack on Dean
डीन पर हमले में कृषि विवि में शिक्षकों के पुलिस ने लिए बयान
विज्ञापन

मेरठ-मोदीपुरम। कृषि विश्वविद्यालय के वेटरनरी डीन डॉ. राजबीर सिंह पर जानलेवा हमले में नामजद प्रोफेसर आरती भटेले के खिलाफ पुलिस पुख्ता सुबूत जुटाकर सब आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट लगाने की तैयारी में जुट गई है। इसके चलते बृहस्पतिवार को पुलिस ने विवि में जाकर शिक्षकों के बयान दर्ज किए। पुलिस के गिरफ्तारी वारंट लेने से पहले आरती भटेले ने अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई है। इस पर 31 मार्च को सुनवाई होनी है। पुलिस ने कहा कि आरती और शूटर नदीम की तलाश में दबिश चल रही है।
कृषि विश्वविद्यालय से घर जाते हुए मुख्य मार्ग पर 11 मार्च की शाम को डीन वेटरनरी डॉ. राजवीर सिंह पर बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर दिया था। वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका हॉस्पिटल में अभी उपचार चल रहा है। पुलिस ने घटना का खुलासा कर बिल्डर अनिल बालियान, आशु और मुनेंद्र बाना को जेल भेज दिया था। एक आरोपी और मुख्य साजिशकर्ता कृषि विवि की महिला प्रो. डॉ. आरती भटेले व शूटर नदीम फरार हैं। दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। वहीं, बुधवार को आरती भटेले ने मेल भेजकर छुट्टी बढ़ाने की मांग की थी। लेकिन, विवि की ओर से मेल भेजकर कारण पूछा गया। आरोपी आरती की ओर से कोई जवाब नहीं आने पर छुट्टी नहीं बढ़ाई गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दौराला थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा कृषि विवि पहुंचे। उन्होंने कुलपति डॉ. आरके मित्तल के कक्ष में वेटरनरी कॉलेज से जुड़े शिक्षक डॉ. अमित बालियान, रचना वर्मा, अमित वर्मा, कार्यवाहक डीन डॉ. विजय सिंह आदि से पूछताछ की है। पुलिस ने प्रो. आरती के व्यवहार से उनसे मिलने वाले लोगों के बारे में जानकारी ली गई। इसको लेकर भी पूछताछ की। पुलिस ने यह भी पूछा है कि हमले से पहले डॉ. आरती भटेले से कोई स्कार्पियो सवार लोग मिलने कृषि विवि पहुंचे थे। मिलने वाले कौन लोग थे, उनके बारे में भी पुलिस ने जानकारी की। करीब दो घंटे तक पुलिस ने अलग-अलग शिक्षकों से इस संबंध में बात की है। पुलिस आरती भटेले के खिलाफ मजबूत चार्जशीट बनाने को लेकर सबूतों को इकट्ठा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालियान का लाइसेंस होगा निरस्त
मोदीपुरम। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में डीन पर हमले के मामले में डॉ. आरती के प्रेमी अनिल बालियान का लाइसेंस भी पुलिस निरस्त करेगी। निरस्त करने के लिए पुलिस ने कार्रवाई कर दी है। सूत्रों का कहना है कि अनिल बालियान के पास में तीन लाइसेंस है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। जबकि, दौराला पुलिस को अभी एक ही लाइसेंस के बारे में जानकारी मिली है।

वर्जन
आरती भटेले और फरार शूटर की तलाश में दबिश दी जा रही है। विश्वविद्यालय के शिक्षकों से भी आरती भटेले से जुड़ी जानकारी मांगी है। अनिल बालियान का लाईसेंस निरस्त किया जाएगा। उसके पास एक लाइसेंस है या ज्यादा इसकी जानकारी की जा रही है। पुलिस सुबूत जुटाकर चार्जशीट भी जल्द लगा देगी।
प्रभाकर चौधरी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed