Saharanpur News: मारपीट मामले में आयकर अधिकारी को पुलिस ने पकड़ा, शर्ट उतारकर कार पर चढ़ा, थाने में हंगामा
सर्राफा व्यापारी के नौकर से मारपीट में आयकर अधिकारी को पुलिस थाने लाई थी। दिल्ली में आयकर निरीक्षक के पद पर तैनात है। वहीं परिजन बोले कि मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
विस्तार
सर्राफा व्यापारी के नौकर के साथ मारपीट के मामले में आयकर अधिकारी को थाने लेकर पहुंची पुलिस को बड़ी फजीहत का सामना करना पड़ा। आयकर अधिकारी ने पुलिस से जमकर गाली गलौज करते हुए हंगामा कर दिया। इतना ही नहीं थाने पहुंचे अपने परिजनों के साथ भी अभद्रता की गई। परिजनों द्वारा अचानक दौरा पड़ने की बात बताने पर पुलिस ने आयकर अधिकारी को को उपचार के लिए उनके सुपुर्द कर दिया। यह मामला दिन भर नगर में चर्चा का विषय बना रहा।
थाने पर कार सवार व्यक्ति ने खुद को दिल्ली आयकर में निरीक्षक के पद पर तैनात बताते हुए पुलिस के साथ भी गाली गलौज शुरू कर दी। पता चलने पर उसके परिजन थाने पहुंचे तो उसने उनके साथ भी गाली गलौज करते हुए पुलिस अधिकारियों को अंजाम भुगतने की धमकी दे डाली। इतना ही नहीं कि वह अपनी कार की छत पर खड़ा होकर हंगामा करने लगा। उसने अपनी शर्ट तक उतार दी।
परिजनों द्वारा थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिभुवन सिंह व सीओ मुनीश चन्द्र को बताया कि व्यक्ति को अचानक से दौरा पड़ा गया है, जिससे इसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। इसके बाद पुलिस के आयकर अधिकारी को उपचार के लिए परिजनों के सुपुर्द किया। थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिभुवन सिंह ने बताया कि व्यक्ति दिल्ली में आयकर विभाग में निरीक्षक के पद पर तैनात है जो छुट्टी आया हुआ है। वह किसी काम से बाजार आया था जहां उसने सर्राफा व्यापारी के नौकर के साथ मारपीट कर डाली। थाना पहुंचे परिजनों ने बताया कि युवक की मानसिक दशा ठीक नहीं है। यह कभी-कभी उत्तेजित हो जाता है। इस मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी है।