फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police team has raid in a hotel in Partapur of Meerut and many youth arrested with girls

बड़ी कार्रवाई: होटल में एसओजी टीम का छापा, अवैध रूप से चल रहा था कसीनो, विदेशी युवतियों के साथ दबोचे गए दर्जनों युवक

Sun, 17 Jul 2022 12:19 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 17 Jul 2022 12:19 PM IST
सार

पुलिस ने एक होटल में छापा माकर अवैध रूप से चल रहा कसीनो पकड़ा है। पुलिस ने मौके से दर्जनों युवकों और युवतियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Police team has raid in a hotel in Partapur of Meerut and many youth arrested with girls
पुलिस ने होटल में मारा छापा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में एएसपी विवेक यादव और एसओजी की टीम ने रविवार को परतापुर स्थित ऑक ट्री होटल में छापा मारा। छापामारी के दौरान टीम ने अवैध रूप से चल रहा डिजिटल कसीनो पकड़ा। वहीं शहर के जाने-माने लगभग 41 युवक और बाहर से बुलाई गई दर्जनों लड़कियों के पकड़े जाने की बात कही जा रही है। 

विज्ञापन


काफी समय से ऑक ट्री होटल में बड़े स्तर पर कसीनो चल रहा था, जहां शहर और आसपास के शहरों से आने वाले रहीसजादे जुआ खेलते थे। वहीं उन लोगों के इंटरटेनमेंट के लिए बाहर से लड़कियां भी बुलाई जाती थीं। इस बात की जानकारी एएसपी विवेक कुमार को लगी तो उन्होंने बिना थाने की पुलिस को सूचना दिए एसओजी टीम के साथ छापा मारा। उन्होंने भारी मात्रा में ताश की गड्डी, कोयंस व कई दर्जन मोबाइल बरामद किए हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: आखिर दबोचा गया पूर्व बसपा एमएलसी महमूद अली, नवी मुंबई से हुआ गिरफ्तार, रिमांड पर लेगी सहारनपुर पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कसीनो में रहीसजादों के इंटरटेनमेंट के लिए विदेशों से लड़कियां भी लाई गई थीं। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर परतापुर थाने पहुंचा दिया, जिनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस ने होटल मालिक की तलाश में शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed