फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police suspects four suspects, inquiries on unknown places

पुलिस के हत्थे चढ़े चार संदिग्ध, Duster and Verna से आये थे 10 युवक

Thu, 24 Aug 2017 06:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 24 Aug 2017 06:08 PM IST
विज्ञापन
Police suspects four suspects, inquiries on unknown places
चार संदिग्ध गिरफ्तार

मेरठ पुलिस ने बृहस्पतिवार को गंगानगर के एल ब्लॉक के मकान संख्या 648 में चार संदिग्ध युवकों को ज्वलनशील पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि आज सुबह 10 युवक वर्ना और डस्टर कार से आये थे लेकिन, मौके से सिर्फ चार युवक व एक डस्टर कार बरामद हुई, जिसकी खिड़की का शीशा टूटा हुआ है। पुलिस चारों युवकों को अनजान जगह ले गई और उनसे पूछताछ कर रही है। वहीं सूचना मिलने पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि तीन-चार पहले भी एक संदिग्ध बांग्लादेशी को गिरफ्तार किया गया था। सोमवार को पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया था। जहां से उसे जेल भेज दिया गया था। एसटीएफ ने रविवार को फलावदा में पेट्रोल पंप के पास से अबू हन्नान उर्फ अबू हना पुत्र अब्दुल हन्नान को गिरफ्तार किया था। उसके पास से बांग्लादेशी सिमकार्ड, मोबाइल फोन, पासपोर्ट, आधार कार्ड, आईडी कार्ड, पैनकार्ड और निवास प्रमाण पत्र बरामद किए गए थे। एसटीएफ की पूछताछ में सामने आया था कि अबू हन्नान फलावदा में 2006 से अवैध तरीके से रह रहा था। फलावदा निवासी शबाना से 12 साल पहले प्रेम प्रसंग होने पर लुधियान में निकाह कर लिया था। जिसके बाद शबाना अबू हन्नान को फलावदा ले आई थी।

विज्ञापन

अच्छे व्यवहार से जीता लोगों का मन

Police suspects four suspects, inquiries on unknown places
इसी कार से आये थे

अबू हन्नान ने अपने अच्छे व्यवहार से कस्बे के लोगों का उसने मन जीत लिया था। फलावदा की लड़की से निकाह होने के कारण लोगों का उस पर शक भी नहीं गया था। एसओ फलावदा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाने में 420, 467, 468 पासपोर्ट की धारा 3 व धारा 14 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।

राहुल बताया था अपना नाम
कस्बे में रह रहे संदिग्ध बांग्लादेशी की पहचान छुपी रहे इस कारण उसने अपना नाम अबू हन्नान से बदलकर फलावदा में राहुल रख लिया था। इतने समय तक किसी को भनक तक नहीं लगी। हालांकि 17 अगस्त 2016 को बने पासपोर्ट में उसने अपना नाम अबू हन्नान ही दर्ज कराया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed