फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police stopped of cattle, firing, friction in the administration

पशु कटान रोकने गई पुलिस पर फायरिंग, जमकर हुआ बवाल

Fri, 23 Jun 2017 07:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ शामली
अमर उजाला ब्यूरो/ शामली Updated Fri, 23 Jun 2017 07:28 PM IST
विज्ञापन
Police stopped of cattle, firing, friction in the administration
पशु कटान पर हंगामा

पुलिस ने छापा मारा, तो अवैध पशु कटान में लगे लोगों ने फायरिंग कर दी। इसे लेकर गांव में बवाल हो गया और किसी तरह पुलिसवालों ने जान बचाई। जानें इसके बाद क्या हुआ। 

विज्ञापन



शहर के मोहल्ला काजीवाड़ा में मकानों में ही अवैध रूप से पशु कटान चल रहा था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसओजी और पुलिस ने छापा मारा, तो अवैध पशु कटान में लगे लोगों ने फायरिंग कर दी। इसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस ने वहां से पशु के अवशेष तथा दो जिंदा पशु बरामद करने के साथ दो महिलाओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।  
विज्ञापन

     
मोहल्लाथ काजीवाड़ा में पशुओं का अवैध कटान जारी है। स्थानीय पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने पर कुछ लोगों ने बृहस्पतिवार को इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा से की गई। पुलिस अधीक्षक ने एसओजी प्रभारी राजकुमार शर्मा को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके बाद एसओजी प्रभारी ने कोतवाली पुलिस के साथ मोहल्ला काजीवाड़ा में  छापा मारा तथा अवैध पशु कटान पकड़ लिया। पुलिस को देखते अवैध कटान कर रहे लोगों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग होने से गली में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने फायरिंग करने के आरोप में सलमान पुत्र सत्तार को तमंचा, खोखा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा पुलिस ने वहां से रियासत, सोनिया पुत्री गफ्फार, साकयरा पत्नी सत्तार को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी नवाब मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से पशुओं के अवशेष तथा जिंदा कटड़े बरामद किए है। कोतवाली प्रभारी सतीश राय का कहना है कि चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दलालों की लगी कोतवाली में भीड़

Police stopped of cattle, firing, friction in the administration
पुलिस ने छापा मारा

कप्तान के आदेश के बाद एसओजी की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। पुलिस चारों आरोपियों को कोतवाली में ले आई, लेकिन आरोपियों को छुड़वाने के लिए कोतवाली में दलालों एकत्र हो गए। बाद में पुलिस ने दलालों के माध्यम से पूरे मामले में खेल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं सहित तीन लोगों को थाने से जमानत दे दी। जो पूरा दिन कोतवाली में चर्चा का विषय बना रहा।       

पुलिस संरक्षण में चल रहा है पशुओं का अवैध कटान       
मोहल्ला आजाद चौक, काजीवाड़ा में पशुओं का अवैध कटान नहीं रुक रहा है। लोगों ने कई बार शिकायत कोतवाली पुलिस को की, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद मामले में बृहस्पतिवार को एसपी को शिकायत की गई थी। एसपी ने एसओजी प्रभारी को मामले में गोपनीय रूप से टीम बनाकर छापा मारने के निर्देश दिए थे। जिसक बाद एसओजी ने छापा मारा और मौके से अवैध कटान पकड़ लिया। एसपी को बताया गया था कि पुलिस संरक्षण मरें अवैध कटान चल रहा है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed