पशु कटान रोकने गई पुलिस पर फायरिंग, जमकर हुआ बवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने छापा मारा, तो अवैध पशु कटान में लगे लोगों ने फायरिंग कर दी। इसे लेकर गांव में बवाल हो गया और किसी तरह पुलिसवालों ने जान बचाई। जानें इसके बाद क्या हुआ।
शहर के मोहल्ला काजीवाड़ा में मकानों में ही अवैध रूप से पशु कटान चल रहा था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसओजी और पुलिस ने छापा मारा, तो अवैध पशु कटान में लगे लोगों ने फायरिंग कर दी। इसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस ने वहां से पशु के अवशेष तथा दो जिंदा पशु बरामद करने के साथ दो महिलाओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
मोहल्लाथ काजीवाड़ा में पशुओं का अवैध कटान जारी है। स्थानीय पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने पर कुछ लोगों ने बृहस्पतिवार को इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा से की गई। पुलिस अधीक्षक ने एसओजी प्रभारी राजकुमार शर्मा को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके बाद एसओजी प्रभारी ने कोतवाली पुलिस के साथ मोहल्ला काजीवाड़ा में छापा मारा तथा अवैध पशु कटान पकड़ लिया। पुलिस को देखते अवैध कटान कर रहे लोगों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग होने से गली में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने फायरिंग करने के आरोप में सलमान पुत्र सत्तार को तमंचा, खोखा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा पुलिस ने वहां से रियासत, सोनिया पुत्री गफ्फार, साकयरा पत्नी सत्तार को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी नवाब मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से पशुओं के अवशेष तथा जिंदा कटड़े बरामद किए है। कोतवाली प्रभारी सतीश राय का कहना है कि चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कार्रवाई की जा रही है।
दलालों की लगी कोतवाली में भीड़
कप्तान के आदेश के बाद एसओजी की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। पुलिस चारों आरोपियों को कोतवाली में ले आई, लेकिन आरोपियों को छुड़वाने के लिए कोतवाली में दलालों एकत्र हो गए। बाद में पुलिस ने दलालों के माध्यम से पूरे मामले में खेल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं सहित तीन लोगों को थाने से जमानत दे दी। जो पूरा दिन कोतवाली में चर्चा का विषय बना रहा।
पुलिस संरक्षण में चल रहा है पशुओं का अवैध कटान
मोहल्ला आजाद चौक, काजीवाड़ा में पशुओं का अवैध कटान नहीं रुक रहा है। लोगों ने कई बार शिकायत कोतवाली पुलिस को की, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद मामले में बृहस्पतिवार को एसपी को शिकायत की गई थी। एसपी ने एसओजी प्रभारी को मामले में गोपनीय रूप से टीम बनाकर छापा मारने के निर्देश दिए थे। जिसक बाद एसओजी ने छापा मारा और मौके से अवैध कटान पकड़ लिया। एसपी को बताया गया था कि पुलिस संरक्षण मरें अवैध कटान चल रहा है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/