फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police stopped burning of effigies at many places, anger among people

Meerut News: पुलिस ने कई जगह पुतलों का दहन रोका, लोगों में आक्रोश

Sun, 13 Oct 2024 03:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Police stopped burning of effigies at many places, anger among people
मेरठ/मोदीपुरम। विजयदशमी पर जिले और शहर में कई जगह बच्चों के पैसे जमा करके बनाए गए रावण के पुतले को दहन करने पर पुलिस ने रोक लगा दी। कुछ पुतले गिराकर फाड़ दिए गए। लालकुर्ती क्षेत्र में इस कार्रवाई से आक्रोशित क्षेत्र के लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाओं ने पुलिस पर योगी सरकार को बदनाम करने का आरोप लगाया। पल्लवपुरम क्षेत्र में सोशल मीडिया पर इस पर विरोध जताया।
विज्ञापन

पुलिस ने कई थाना क्षेत्रों में बिना अनुमति और सुरक्षा के इंतजाम पुतला दहन नहीं होने दिया। लालकुर्ती के छोटा बाजार में भाजपा नेता मन्नू लाल के कार्यालय के सामने खड़े किए गए करीब दस फीट के रावण के पुतले को पब्लिक के विरोध के बीच गिराकर फाड़ दिया। इसके बाद टीम जामुन मोहल्ला टंकी के पास पहुंची। यहां लगभग 25 फीट ऊंचे रावण के पुतले और पांच फीट ऊंचे मेघनाद के पुतले को गिराने लगी तो वहां मौजूद बच्चे रोने लगे।
विज्ञापन

पुलिस ने उनकी बात अनसुनी कर दी और पुतले गिराकर फाड़ दिए। इससे महिलाएं आक्रोशित हो गई। उन्होंने पुलिस को खरी-खरी सुनाई। पल्लवपुरम फेज-दो स्थित उदय पार्क काॅलोनी में पांच वर्ष पूर्व बड़े दशहरा मेला और पुतला दहन होता था, जिसकी अनुमति भी ली जाती थी। अब पिछले दो साल से काॅलोनी के लोग और छात्र चंदा कर चार-पांच फीट के पुतले का दहन करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार पुलिस रिपोर्ट में उदय पार्क काॅलोनी के लिए अनुमति नहीं दी। उदय पार्क सोसाइटी के अध्यक्ष जसवीर सिंह तोमर ने बताया कि शनिवार सुबह एसओ पल्लवपुरम ने फोन कर कहा कि कॉलोनी में इस बार कोई पुतला दहन नहीं होगा। इस बात पर नाराजगी जताते हुए जसवीर सिंह तोमर ने सोशल मीडिया पर अपनी काॅलोनी के लोगों को जानकारी दे दी। इससे लोगों में रोष व्याप्त है। पल्हैड़ा निवासी विहिप नेता शीलेंद्र चौहान ने भी कहा कि क्षेत्र में सालों से सौ से अधिक पुतला दहन होते रहे हैं। मगर इस बार पहली बार पुतला दहन पर रोक लगाई है। हिंदू जागरण मंच के पूर्व महानगर अध्यक्ष सचिन सिरोही का कहना है कि पुतले दहन पर रोक लगाकर भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है। पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाए।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पुतला दहन के लिए लोगों को अनुमति लेने और आग बुझाने के इंतजाम करने को कहा गया था। जिन लोगों ने पुलिस से अनुमति ली और आग से सुरक्षा के इंतजाम किए, वहां पुतला दहन नहीं रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed