फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police station SO beat up truck driver, accused of snatching Rs 42,0

थाने का एसओ बताकर ट्रक चालक को पीटा, 42 हजार रुपये छीनने का आरोप

Thu, 19 Jun 2025 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Police station SO beat up truck driver, accused of snatching Rs 42,0

विज्ञापन
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के गगोल रोड पर एक आरोपी ने खुद को परतापुर थाने का एसओ बताकर जेई गांव के ट्रक चालक शाकिब की साथियों संग मिलकर पिटाई कर दी। आरोप है कि उसकी जेब में रखे 42 हजार रुपये छीन लिए लिए। पीड़ित चालक ने परतापुर थाने पहुंचकर तहरीर दी।

तहरीर के अनुसार भावनपुर थाना क्षेत्र के जेई गांव निवासी शाकिब ट्रक चालक है। मंगलवार शाम शाकिब गगोल रोड स्थित बीके ट्रांसपोर्ट पर अपने ट्रक का बिल बनवाने पहुंचा था। इसी दौरान कुछ युवक उसके ट्रक के पास खड़े होकर लड़ाई कर रहे थे। शाकिब ट्रक लेकर चलने लगा तो युवकों ने उसे रोककर ट्रक से नीचे उतार लिया। इसके बाद एक युवक ने खुद को परतापुर थाने का एसओ बताकर गाड़ी के कागज चेक कराने के लिए कहा। चालक ने मना किया तो आरोपियों ने पिटाई कर रुपये छीन लिए और भाग गए। पीड़ित शाकिब ने परतापुर थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। एएसपी अंतरिक्ष जैन का कहना है कि रुपये छीनने का आरोप गलत है। कुछ युवकों में मारपीट हुई थी, बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed