{"_id":"692086f14969ed78b70a2025","slug":"police-station-in-charge-on-duty-after-assaulting-a-bajrang-dal-worker-meerut-news-c-73-1-smrt1029-105585-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बजरंग दल कार्यकर्ता से मारपीट के बाद चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बजरंग दल कार्यकर्ता से मारपीट के बाद चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर
विज्ञापन
खरखौदा (मेरठ)। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता से मारपीट के मामले में खरखौदा थाना क्षेत्र की अतराड़ा चौकी प्रभारी अशोक कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। अन्य पुलिसकर्मियों को भी चौकी से हटा दिया गया है।
इस संगठन के जिला मंत्री शेखर त्यागी के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव अटौला निवासी गोरक्षा प्रमुख अंकित पूनिया अतराड़ा पुलिस चौकी के सामने दुकान पर सामान खरीदने गए थे। किसी बात को लेकर वहां दूसरे पक्ष से कहासुनी हो गई। इसके बाद पुलिसकर्मी पहुंचे और अंकित को पुलिस चौकी ले गए। आरोप है कि चौकी इंचार्ज सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने शाम तक अंकित को हिरासत में लेकर मारपीट की। बाद में उन्हें छोड़ा गया।
विभाग संगठन मंत्री अनूप यादव को घटना के बारे में बताया गया। संगठन मंत्री ने सीओ व अन्य पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। आरोप लगाया कि चौकी इंचार्ज के नेतृत्व में अन्य पुलिसकर्मी भी चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली करते हैं। संगठन की ओर से चौकी का घेराव करने की चेतावनी दी गई। देर शाम यह मामला एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा तक पहुंचा।
विज्ञापन
इसके बाद एसएसपी ने चौकी इंचार्ज अशोक कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। अन्य पुलिसकर्मियों को भी चौकी से हटा दिया गया। वहीं, शुक्रवार सुबह भारतीय किसान यूनियन और हिंदू संगठन के अन्य कार्यकर्ता भी चौकी पर पहुंचे। इसके बाद सीओ से फोन से वार्ता कर लौट गए। सीओ प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत पर चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। अन्य पुलिसकर्मियों को भी चौकी से हटा दिया गया है।