{"_id":"6074ae1d8ebc3ef1095d2b4e","slug":"police-set-plan-for-missing-history-sheeters-meerut-news-mrt534226411","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: लापता हिस्ट्रीशीटरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तैयार किया ये बड़ा प्लान, एसएसपी बोले...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: लापता हिस्ट्रीशीटरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तैयार किया ये बड़ा प्लान, एसएसपी बोले...
Tue, 13 Apr 2021 12:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 12:26 PM IST
सार
मेरठ में लापता हिस्ट्रीशीटरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। ऐसे हिस्ट्रीशीटरों का ब्योरा अब थाना पुलिस के साथ ही पंचायत चुनाव में पीठासीन अधिकारियों के पास भी उपलब्ध कराया जाएगा
विज्ञापन
एसएसपी अजय साहनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ में लापता हिस्ट्रीशीटरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। ऐसे हिस्ट्रीशीटरों का ब्योरा अब थाना पुलिस के साथ ही पंचायत चुनाव में पीठासीन अधिकारियों के पास भी उपलब्ध कराया जाएगा ताकि लापता हिस्ट्रीशीटर मतदान करने पहुंचे तो उसे पकड़ा जा सके।
विज्ञापन
जिले में लगभग 1800 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खुली है। इनमें करीब 1700 ए श्रेणी और शेष बी श्रेणी के हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर ऐसे सभी अपराधियों की निगरानी बढ़ाई गई है, ताकि वह किसी भी तरीके से चुनाव को प्रभावित न कर पाएं। सभी थाना प्रभारियों को मतदाता सूची उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पंचायत चुनाव: आज नामांकन से होगी प्रशासन की परीक्षा, शाम पांच बजे तक दाखिल होंगे पर्चे
विज्ञापन
निर्देश दिए गए हैं कि पुलिस मतदाता सूची में देख लें कि उसमें हिस्ट्रीशीटर का नाम है या नहीं। लापता हिस्ट्रीशीटर का नाम वोटर लिस्ट में है तो देखा जाए कि वह चुनाव वाले दिन मतदान के लिए तो नहीं आया है। या किसी अन्य वोटर की जगह तो मतदान के प्रयास तो नहीं कर रहा है। इस सत्यापन के लिए पुलिस के साथ पीठासीन अधिकारी को भी हिस्ट्रीशीटरों की सूची उपलब्ध कराई जाएगी।
यह भी पढ़ें: पंचायत चुनाव 2021: भाजपा ने सभी वार्डों पर घोषित किए प्रत्याशी, जिला पंचायत अध्यक्ष का टिकट कटा, देखिए पूरी लिस्ट
एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि चुनाव में शांति व्यवस्था के साथ ही हिस्ट्रीशीटरों पर निगरानी के लिए यह प्लान बनाया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/