फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police sent the headmaster's medical report to the education department.

Meerut News: पुलिस ने शिक्षा विभाग को भेजी प्रधानाध्यापक की मेडिकल रिपोर्ट

Fri, 31 Oct 2025 08:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 31 Oct 2025 08:21 PM IST
विज्ञापन
Police sent the headmaster's medical report to the education department.
मेडिकल जांच में हुई एल्कोहल की पुष्टि, मामेपुर के प्रावि में प्रधानाध्यापक के नशे में होने का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गंगानगर। उच्च प्राथमिक विद्यालय मामेपुर के प्रधानाध्यापक के शराब पीकर स्कूल आने के संबंध में पुलिस ने शिक्षा विभाग को रिपोर्ट भेजी है। पुलिस का कहना है कि प्रधानाध्यापक विपिन कुमार की जांच में एल्कोहल की पुष्टि की गई।
मामला रजपुरा ब्लॉक के मामेपुर गांव में उच्च प्राथमिक विद्यालय है। किसी ने पुलिस को सूचना दी थी कि विद्यालय में लंबे समय से तैनात प्रधानाध्यापक विपिन कुमार अक्सर शराब के नशे में विद्यालय आते हैं। उस दिन भी उन्हें नशे में बताया गया। एसएसपी कार्यालय से गंगानगर थाना प्रभारी को सूचना दी गई। थाने की पुलिस स्कूल पहुंची और प्रधानाध्यापक विपिन कुमार को थाने ले आई। विपिन कुमार का मेडिकल कराया गया। जिसमें एल्कोहल की पुष्टि हुई। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि शिक्षक विपिन कुमार की जांच रिपोर्ट को शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भेज दिया गया है। अब उचित कार्रवाई करना उनके अधिकार में है। इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी रजपुरा सुरेंद्र गौड़ ने बताया कि वह अवकाश पर हैं। उन्होंने इसकी जानकारी से इन्कार किया।
विज्ञापन

पुरानी जांच में कार्रवाई का इंतजार
खंड शिक्षा अधिकारी रजपुरा सुरेंद्र गौड़ ने बीते 28 अगस्त को 10 बिंदुओं पर जांच रिपोर्ट बीएसए को सौंपी थी। जिसमें सरकार द्वारा जारी कंपोजिट ग्रांट की धनराशि का प्रयोग न करना, मिड-डे मिल का सही से वितरण न होना सहित शिक्षा गुणवत्ता सही न होने की बात कही थी। इस मामले में अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed