फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   'Police send miscreants to jail soon'

‘उपद्रवियों को जल्द जेल भेजे पुलिस’

Mon, 20 Jan 2020 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
'Police send miscreants to jail soon'
मेरठ। 20 दिसंबर को शहर में हुए उपद्रव के मामले में रविवार को भाजपा के तीन विधायक एसएसपी से उनके आवास पर मिले। इस दौरान भाजपा विधायकों ने कहा कि शहर में उपद्रव कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और जवानों को घायल करने वालों पर पुलिस प्रभावी कार्रवाई करे। रविवार को दक्षिण विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर, हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक और सिवालखास विधायक जितेंद्र सतवाई अन्य नेताओं के साथ एसएसपी से मिले। विधायकों ने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले में अभी तक पुलिस ने ठोस कार्रवाई नहीं की। जिन लोगों ने आगजनी और तोड़फोड़ की, ऐसे लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। सरकारी संपत्ति के नुकसान की भरपाई की जाए। एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि 54 लोगों को जेल भेजा चुका है। गोली चलाने के आरोपी भी फोटो और वीडियो के आधार पर गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस लगातार दबिश दे रही है। अन्य आरोपियों पर भी जल्द कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed