{"_id":"63559d50205fc60967658bfc","slug":"police-seized-firecrackers-worth-1-5-lakh-rupees-two-arrested-city-news-mrt610840767","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में बड़ी कार्रवाई: पुलिस ने जब्त किए डेढ़ लाख रुपये के पटाखे, दो लोगों को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में बड़ी कार्रवाई: पुलिस ने जब्त किए डेढ़ लाख रुपये के पटाखे, दो लोगों को भेजा जेल
Mon, 24 Oct 2022 12:04 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2022 12:04 PM IST
सार
मेरठ में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए डेढ़ लाख रुपये के पटाखे जब्त किए हैं।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में देहलीगेट पुलिस ने वैली बाजार में स्कूटी सवार मुजफ्फनगर निवासी सोनू और विभोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस द्वारा दोनों के खिलाफ विस्फोट अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
देहलीगेट इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह ने बताया कि बैली बाजार चौकी इंचार्ज गजेंद्र सिंह वाहनों के चेकिंग कर रहे थे। तभी कबाड़ी बाजार की तरफ से स्कूटी सवार सोनू और विभोर दो बोरों में पटाखें भरके ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: दिवाली से पहले बुझे दो घरों के 'चिराग', दुर्घटना में दोस्तों की मौत, दो महीने बाद थी एक की शादी; छाया मातम
विज्ञापन
पुलिस के पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि मुजफ्फनगर में ले जाकर बेचने थे। इससे पहले भी पटाखे ले जा चुके हैं। उधर, सीओ कोतवाली अरविंद कुमार चौरसिया का कहना है कि रविवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।