फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police seem helpless despite the rampant incidents, criminals playing freely in this district of UP

ताबड़तोड़ वारदातों के बावजूद बेबस नजर आ रही पुलिस, यूपी के इस जिले में खुलकर खेल रहे अपराधी

Tue, 08 Sep 2020 11:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 08 Sep 2020 11:28 PM IST
सार

  • मुठभेड़ से भी नहीं बना पुलिस का इकबाल, जिले में फिर खुलकर खेल रहे अपराधी, बेबस नजर आ रही पुलिस
  • - ताबड़तोड़ वारदातों के बाद पुलिस फिर बेबस नजर 

विज्ञापन
Police seem helpless despite the rampant incidents, criminals playing freely in this district of UP
baghpat police - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में अपराध की ताबड़तोड़ वारदातों के बाद पुलिस फिर बेबस नजर आने लगी है। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में दिल्ली पुलिस के सिपाही की हत्या कर दी गई। वारदात के कुछ ही देर बाद खेकड़ा में लूट की वारदात हुई। मेरठ रोड पर एक शिक्षक की गाड़ी में तोड़फोड़ कर हमला किया गया।

विज्ञापन


क्राइम कंट्रोल के दावे हवाई साबित हो रहे हैं। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की हत्या के बाद से लखनऊ तक पुलिस की नाकामी की गूंज हुई।इसके बाद पुलिस ने सिर्फ छह दिन में दस मुठभेड़ तक कर दी थी, लेकिन इसके बावजूद बदमाश बेखौफ ताबड़तोड़ वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन


इस तरह हुई मुठभेड़

  • 20 अगस्त : बड़ौत पुलिस ने बोहला पुलिस चौकी के पास पुलिस की शराब तस्कर पवन त्यागी के साथ मुठभेड़ हुई। पुलिस की गोली से पवन घायल हुआ।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • 21 अगस्त : सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र की तेड़ा नहर पटरी पर पुलिस पर फायरिंग कर रहे भाग रहे डौला के जहीर पुत्र वाहिद को पुलिस ने निशाना बनाया।
  • 21 अगस्त : खेकड़ा के मुबारिकपुर रोड पर 25 हजार का इनामी मेहरूद्दीन उर्फ मेहराजू पुत्र इलियास लोहागढ़ गुलावठी पुलिस की गोली से घायल हुआ। 
  • 22 अगस्त : बड़ौत में पुलिस ने शराब तस्कर को पकड़ने का प्रयास किया। भागते हुए बड़ौत निवासी शुभम जैन पुलिस की गोली से घायल हुआ।
  • 23 अगस्त : सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के सैड़भर रोड पर हिस्ट्रीशीटर शान मोहम्मद बसौद पुलिस की गोली से घायल हो गया।
  • 23 अगस्त : बिनौली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद धनौरा सिल्वरनगर निवासी  उपेंद्र पुत्र कृष्णपाल व नीटू पुत्र कृष्णपाल को दबोचा गया।
  • 24 अगस्त : भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की हत्या के आरोपी संजीव खोखर और श्रवण खोखर मुठभेड़ में पकड़े गए।
  • 24 अगस्त : छपरौली क्षेत्र में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में सागर बालियान और सागर गोस्वामी के पैर में गोली लगी। दोनों संजय खोखर की हत्या की वारदात में वांछित थे।
  • 25 अगस्त : रमाला थाना क्षेत्र के बूढ़पुर मार्ग पर किरठल में हत्या कर फरार हुआ सोनू पंडित पुलिस की गोली का निशाना बना। 
  • 30 अगस्त : दोघट पुलिस ने प्रवीण राठी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया।  
  • तीन सितंबर : बड़ौत में इदरीशपुर निवासी मोबीन मुठभेड़ में पुलिस ने दबोचा।

शरारती तत्वों ने तोड़ दिए पुलिस के बैरियर
अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस ने जिलेभर में करीब 150 बैरियर लगाए थे। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में भी 15 से अधिक बैरियर लगाए गए। मगर, पुलिस के ढीले रवैये से अब बैरियर शरारती तत्वों ने तोड़ दिए हैं। कई जगह बैरियर तोड़कर ईख के खेतों में फेंक दिए गए हैं। 

गैंगस्टर की कार्रवाई, संपत्ति की जांच
अपराधियों पर नियंत्रण के लिए पुलिस गैंगस्टर की कार्रवाई कर रही है। यही नहीं जिले में अपराधियों की संपत्ति की जांच कराई जा रही है। इसके बावजूद अपराध बढ़ रहे हैं।

पुलिस अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है। अगर कहीं बैरियर तोड़े गए हैं तो इसकी भी जांच कराई जाएगी। बैरियर पर पुलिस को जांच के निर्देश दिए गए है। - मनीष मिश्रा, एएसपी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed