{"_id":"6ac105c5f0b5eadac2011710","slug":"police-searching-for-the-miscreants-who-snatched-an-nris-mothers-purse-meerut-news-c-72-1-mct1011-160462-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एनआरआई की मां से पर्स लूटने वाले बदामशों की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एनआरआई की मां से पर्स लूटने वाले बदामशों की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
चारों आरोपी सीसीटीवी में कैद हुए, वीडियो हुआ वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की खिर्वा रोड पर शुक्रवार दोपहर बाइक सवार चार बदमाशों ने दिनदहाड़े एनआरआई अमित व अनुज की मां मंजू गोयल से पर्स लूट लिया था। वारदात एक स्कूल पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। शनिवार को वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में चार युवक पर्स लूट कर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
श्रद्धापुरी निवासी मंजू गोयल ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उनके पति अमरनाथ रिटायर्ड बैंक मैनेजर हैं। उनके बेटे अमित व अनुज कनाडा की एक मल्टीनेशनल कंपनी में हैं। वहीं बेटी अंजली भी अपने पति के साथ कनाडा में ही रहती हैं। पीड़िता के अनुसार शुक्रवार दोपहर 3.50 बजे पति के साथ दांतों के डॉक्टर के पास जा रही थी। उन्होंने अपना पर्स हाथ में ले रखा था। दोनों खिर्वा रोड स्थित राधा रानी मंदिर के पास पहुंचे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार चार युवक पीछे से आए और पर्स लूटकर ले गए।
लूट करने के बाद बदमाश बाइक से हरीनगर की तरफ भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक बाइक पर चार युवक जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीम लगा दी गई है। आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
-बेटे ने गिफ्ट किया था फोन
पीड़िता मंजू गोयल ने बताया कि पर्स में सात हजार रुपये और मोबाइल था। बेटे अमित ने उन्हें यह फोन कुछ दिन पूर्व कनाडा से भेजा था। महिला बोली बेटे ने मोबाइल गिफ्ट दिया था। शनिवार को उन्होंने बेटे अमित को फोन कर वारदात की जानकारी दी। बेटे ने मामले को लेकर उच्च अधिकारियों से बात करने की बात कही। पीड़िता ने साइबर ठगी से बचने के लिए अपना सिम बंद करा दिया।
-- -- -- -- --