{"_id":"61980ccf32fe4873a56e3c50","slug":"police-searching-for-extortionist-through-surveillance-modipuram-news-mrt565539654","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी मांगने वाले को सर्विलांस के जरिए तलाश रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगदारी मांगने वाले को सर्विलांस के जरिए तलाश रही पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगदारी मांगने वाले को सर्विलांस के जरिए तलाश रही पुलिस
मोदीपुरम। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में दो सराफा व्यापारियों से मांगी गई रंगदारी में अभी तक गैंग का नाम प्रकाश में नहीं आया है। किस गैंग के सदस्य ने कॉल कर रंगदारी मांगी इसको लेकर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस नंबर को सर्विलांस पर लगाकर लोकेशन पता करने में प्रयासरत है।
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में सराफा व्यापारियों से रंगदारी मांगने का सिलसिला लगातार चल रहा है। जिस कारण व्यापारियों में दहशत बनी हुई है। एक माह पहले राणा ज्वेलर्स के मालिक और दो दिन पहले कंकरखेड़ा के दो और सराफ व्यापारियों से रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया। रंगदारी मांगने वाले युवक रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे। जिस कारण व्यापारियों में दहशत का माहौल है। व्यापारियों की शिकायत पर अधिकारियों ने फोन को सर्विलांस पर लगा दिया है। शुक्रवार को दिनभर पुलिस सर्विलांस के जरिए रंगदारी मांगने वाले युवक की जानकारी हासिल करने में लगी रही। परंतु, अब तक यह जानकारी नहीं मिल सकी कि किस गैंग की ओर से रंगदारी मांगी गई है। पूर्व में राणा ज्वेलर्स से मांगी गई रंगदारी में दिल्ली के एक गैंग का नाम प्रकाश में आया था। शुक्रवार को दूसरे दिन भी पुलिस रंगदारी मांगने वाले के बारे में कुछ जानकारी हासिल नहीं कर सकी है। जिस कारण पीड़ित परिवार दहशत में है।