{"_id":"58e4bf724f1c1b4a3e5b6e9b","slug":"police-seal-on-meat-factory-remains-of-heavy-animals-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना लाइसेंस चल रही फैक्ट्री सील, विदेश जा रहा था मीट, अधिकारियों में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना लाइसेंस चल रही फैक्ट्री सील, विदेश जा रहा था मीट, अधिकारियों में हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Thu, 06 Apr 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
पशु के अवशेष बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा के अल्लीपुर गांव में पुलिस, पशुपालन विभाग व प्रदूषण विभाग की टीम ने अवैध रूप से चल रही अलखवीब मीट फैक्ट्री पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने मौके से भारी मात्रा में पशुओं के अवशेष बरामद किए। इस मामले में प्रदूषण विभाग ने रिपोर्ट दर्ज कर फैक्ट्री पर सील लगा दी है।
विज्ञापन
पुलिस जांच में सामने आया कि इस अवैध फैक्ट्री में कच्चा माल तानया फैक्ट्री से आ रहा था। इन अवशेषों से माल तैयार कर विदेशों में भेजा जाता है। पुलिस ने मौके से एक छोटा हाथी व बाइक भी बरामद की है। पुलिस ने पूछताछ के लिये तीन गार्ड को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन