{"_id":"6973e1baf90873b4550b61b1","slug":"police-rushed-to-the-spot-after-receiving-information-about-a-shooting-during-a-molestation-dispute-meerut-news-c-14-1-mrt1051-1090139-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: छेड़छाड़ के विवाद में गोली चलने की सूचना पर दौड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: छेड़छाड़ के विवाद में गोली चलने की सूचना पर दौड़ी पुलिस
विज्ञापन
मोदीपुरम (मेरठ)। पल्लवपुरम की चौहान मार्केट में शुक्रवार देर रात छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान गोली चलने की सूचना पर दौड़ी पुलिस ने मौके पर जाकर दो युवकों को हिरासत में लिया। इनके पास से एक पिस्टल बरामद हुआ है। पुलिस का है कि पिस्टल लाईसेंसी है।
जानकारी के अनुसार, पल्लवपुरम फेस-2 की चौहान मार्केट में शुक्रवार देर रात कुछ लोगों ने दो युवकों को पकड़ लिया। आरोप है कि दोनों ने लड़की से छेड़छाड़ की है। इस दौरान एक युवक ने पिस्टल निकाल कर लोगों पर तान दी। जिससे अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को गोली चलने की सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने एक युवक के पास से पिस्टल बरामद कर ली। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों युवक सरधना क्षेत्र के छुर गांव के है। उनके पास लाईसेंसी पिस्टल मिला है। पूछताछ में जानकारी मिली है कि दोनों युवक कुछ दिन पहले यहां आए थे और एक युवती से किसी का पता पूछा था। शुक्रवार देर रात को दोनों युवक फिर से वहां आए तो लोगों ने उन पर छेड़छाड़ का आरोप लगा कर घेर लिया। इसी बीच एक युवक ने पिस्टल निकाल कर तान दी थी। पुलिस उसने पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। चौहान मार्केट इलाके में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -