फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police Remain Alert During Friday Prayers Amid Kesar Ganj Dispute, Pamphlet Turns Out to Be About Herbal Remed

कैसरगंज मस्जिद विवाद: जुमे की नमाज पर मुस्तैद रही पुलिस, पर्चा बंटने की सूचना पर दौड़ी पुलिस, रहा अलर्ट

Fri, 02 Oct 2026 05:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 02 Oct 2026 05:37 PM IST
सार

मेरठ के कैसरगंज मस्जिद विवाद के बीच जुमे की नमाज के दौरान पुलिस मुस्तैद रही। इमलियान मस्जिद के पास पर्चे बंटने की सूचना पर जांच में देसी दवाओं का प्रचार सामने आया।

विज्ञापन
Police Remain Alert During Friday Prayers Amid Kesar Ganj Dispute, Pamphlet Turns Out to Be About Herbal Remed
क्षेत्र में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के कैसरगंज मस्जिद विवाद के मद्देनजर शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। कैसरगंज मंडी मस्जिद और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। इसी दौरान इमलियान मस्जिद के पास पर्चे बांटे जाने की सूचना से पुलिस और खुफिया विभाग सक्रिय हो गए। जांच में पर्चे देसी दवाओं और नुस्खों के प्रचार से संबंधित पाए गए।

विज्ञापन


कैसरगंज मंडी मस्जिद के आसपास सुरक्षा कड़ी
शुक्रवार को जुमे की नमाज को देखते हुए सदर बाजार थाना क्षेत्र के कैसरगंज मंडी स्थित मस्जिद और आसपास के इलाकों में पुलिस की तैनाती की गई। पुलिस प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्र में निगरानी बढ़ाए रखी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सियासत: जयंत को एनडीए के कोटे से राज्यसभा भेजने की तैयारी, विधानसभा चुनाव में सपा के मुद्दे को रोकने की रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्चे बांटने की सूचना से मचा हड़कंप
इसी दौरान इमलियान मस्जिद के पास पर्चे बांटे जाने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और खुफिया विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पर्चों की जांच की।

जांच में देसी दवाओं का प्रचार निकला
पुलिस की जांच में सामने आया कि पर्चे किसी धार्मिक या विवादित सामग्री से संबंधित नहीं थे। इनमें देसी दवाओं और नुस्खों के प्रचार की जानकारी थी। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।

निर्माण कार्य को लेकर हुआ था विवाद
कैसरगंज मंडी स्थित मस्जिद में निर्माण कार्य को लेकर पिछले महीने विवाद हुआ था। इसके बाद प्रशासन ने निर्माण कार्य रुकवा दिया था। मामले में इमाम और उनके बेटे के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई भी की गई थी।

हनुमान चालीसा के ऐलान के बाद बढ़ी थी सतर्कता
इसके बाद हिंदू संगठन की ओर से मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा पाठ के ऐलान के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी थी। पुलिस ने सतर्कता बढ़ाकर स्थिति को संभाला था। शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच क्षेत्र की सभी मस्जिदों में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed