फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police Recruitment

पुलिस भर्ती : 5 अक्तूबर से होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा, 4500 अभ्यर्थी करेंगे शिरकत

Sat, 03 Oct 2026 10:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Police Recruitment
एडीजी भानु भास्कर ने किया निरीक्षण, डीआईजी व अन्य अधिकारी रहे मौजूद
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा 6वीं वाहिनी पीएसी परिसर में 5 अक्तूबर से होगी। इसमें 4500 अभ्यर्थी भाग लेंगे। शनिवार को एडीजी भानु भास्कर ने भर्ती व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान डीआईजी कलानिधि नैथानी, एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, पीएसी के कमांडेंट व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
एडीजी ने निरीक्षण के दौरान अभ्यर्थियों के रजिस्ट्रेशन काउंटर, कंप्यूटर आधारित रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, ग्राउंड में अभ्यर्थियों के दौड़ने हेतु निर्धारित ट्रैक, ट्रैक पर लगे कैमरों तथा प्राथमिक उपचार हेतु स्थापित मेडिकल काउंटर का जायजा लिया। इस दौरान भर्ती में व्यवस्था में जुटे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भर्ती प्रक्रिया को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

एडीजी ने अतिथि गृह पर तैनात रक्षक कमांडर और पुलिसकर्मियों से मुलाकात की। उन्होंने पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन किया। नोडल अधिकारी एसपी अवनीश कुमार ने बताया कि शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गईं हैं। लिखित परीक्षा में भाग ले चुके अभ्यर्थी इसमें शिरकत करेंगे। अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग के बाद केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा में शिरकत करने वाले अधिकांश अभ्यर्थी मेरठ जोन के हैंं। इनमें महिला अभ्यर्थी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed