कोठे पर पुलिस का छापा, युवती ने सुनाई दर्दभरी दास्तां, कस्टमर सहित दो गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश की मेरठ पुलिस ने कबाड़ी बाजार में छापा मारकर चार लड़कियों को मुक्त कराया। साथ ही कोठा संचालिका और एक ग्राहक को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इस दौरान युवती ने पुलिस अफसरों को दर्दभरी दास्तां सुनाई। आगे जानिए पूरा मामला।
पुलिस के अनुसार, दिल्ली व मुंबई के एनजीओ को सूचना मिली थी कि राजस्थान की एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसे मेरठ में कोठे पर बेचा गया है। जिसके बाद एनजीओ रेस्क्यू फाउंडेशन के पदाधिकारी राजेश चतुर्वेदी की शिकायत पर सीओ ब्रह्मपुरी हरिमोहन सिंह और एएचटीयू की प्रभारी लतेश वर्मा ने कबाड़ी बाजार में पिंकी के कोठे पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस को देखकर कई कोठों पर ताला लटक गया।
पुलिस ने कोठा संचालिका पिंकी और लिसाड़ीगेट निवासी ग्राहक शमी को गिरफ्तार कर लिया। एएचटीयू की प्रभारी ने बताया कि जिन चार लड़कियों को रेस्क्यू कराया गया है उनमें दो नेपाल के डांग क्षेत्र की रहने वाली हैं और दो अन्य लड़की जयपुर की रहने वाली हैं।
वहीं पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि उन्हें नौकरी दिलाने के नाम पर पहले दिल्ली में कोठे पर बेचा गया उसके बाद मेरठ बेच दिया गया। पूछताछ में सामने आया कि जयपुर की दोनों लड़कियों की उम्र 18 साल से कम है। नेपाल निवासी एक लड़की ने बताया कि एक साल पहले एक महिला मकान में नौकरी दिलाने की बात कहकर घर से लाई थी। उसके पिता बीमार हैं, इसलिए वह चली आई।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/