{"_id":"5f4eb7be8ebc3e54592082df","slug":"police-raiding-muzaffarnagar-in-search-of-kuldeep-s-killers-modipuram-news-mrt4991845197","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलदीप हत्याकांड: हत्यारों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश, फेसबुक पर दिखाए आरोपियों के फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलदीप हत्याकांड: हत्यारों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश, फेसबुक पर दिखाए आरोपियों के फोटो
Wed, 02 Sep 2020 09:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 09:50 AM IST
विज्ञापन
कुलदीप हत्या मामला
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में दौराला के सकौती-मदारीपुर मार्ग पर रविवार दोपहर गोली बरसाकर की गई कुलदीप सोम की हत्या के मामले में पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में दबिश दे रही है, लेकिन आरोपी अभी पकड़ में नहीं आ सके हैं। मृतक के पिता ने एक हिस्ट्रीशीटर समेत तीन आरोपियों के खिलाफ दौराला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस दो हमलावरों के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
सरधना क्षेत्र के गांव कपसाड़ निवासी कुलदीप सोम अपने दोस्त सुधांशु उर्फ प्रिंस के साथ घर से मुजफ्फरनगर के मोरना निवासी अजित से पैसे लेने की बात कहकर निकला था। दिल्ली-देहरादून हाईवे से सटे सकौती-मदारीपुर मार्ग पर खेत से निकले हमलावरों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। साथी प्रिंस ने खेत में छिपकर जान बचाई थी। पिता प्रमोद ने मुजफ्फरनगर के भोपा थाना के हिस्ट्रीशीटर अजित पुत्र हिंदपाल निवासी मोरना, कपिल पुत्र पवन व राहुल यादव पुत्र राजपाल निवासी भेड़ाहेड़ी मुजफ्फरनगर को नामजद किया था। पुलिस की जांच में कुलदीप सोम की हत्या प्रेम प्रसंग के शक में होना सामने आई है। पुलिस अभी तक उस लड़की तक नहीं पहुंच सकी है, जिसको लेकर हत्या हुई है। तीनों आरोपियों की तलाश में पुलिस दो दिन से दबिश दे रही है, लेकिन वह फरार हैं। घटना के बाद से तीनों आरोपियों के फोन बंद आ रहे हैं। पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस पर लगाए हैं, लेकिन अभी कुछ मदद नहीं मिली है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: एनसीईआरटी की रिपोर्ट में खुली भाजपा नेताओं की पोल, फिर हुए कई चौंकाने वाले खुलासे
विज्ञापन
फेसबुक पर आरोपियों के फोटो दिखाए
कुलदीप की हत्या के बाद पुलिस ने उसके दोस्त सुधांशु उर्फ प्रिंस से पूछताछ की थी। पुलिस ने उसे फेसबुक के माध्यम से कुछ फोटो भी दिखाए थे, जिसके आधार पर पुलिस की जांच चल रही है। परिजन और साथी जल्द ही हत्यारों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/