फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police raided the house and arrested six accused of cow slaughter in a house in deoband UP

Saharanpur: पुलिस ने मकान में छापा मारकर अवैध पशु कटान कर रहे छह आरोपी किए गिरफ्तार, दो फरार  

Wed, 22 Jun 2022 01:36 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर/ देवबंद
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर/ देवबंद Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 22 Jun 2022 01:36 PM IST
सार

 देवबंद में कोतवाली पुलिस ने एक मकान पर छापा मारकर अवैध पशु कटान में लिप्त छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से पशु कटान का सामान भी बरामद हुआ है। बताया गया कि दो आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए।

विज्ञापन
Police raided the house and arrested six accused of cow slaughter in a house in deoband UP
सहारनपुर पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के देवबंद में कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला अबुलमाली के एक मकान में छापा मारकर अवैध रुप से पशुओं का कटान कर रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो मौका पाकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से मांस व कटान के उपकरण बरामद किए हैं। 

विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस ने मोहल्ला अबुलमाली निवासी सुफियान के मकान पर छापा मारा। यहां पुलिस को अवैध रूप से पशुओं का कटान होता मिला। पुलिस को देख आरोपी फरार होने लगे, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उन्हें कुछ दूरी पर दबोच लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: वैश्विक बाजार में चमकेगा मेरठ: परतापुर में 240 करोड़ से बनेगा एसईजेड, रत्न और आभूषणों का बढ़ेगा निर्यात

विज्ञापन
विज्ञापन

 

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने देवबंद थाना क्षेत्र के एक घर पर छापा मारा। वहां आठ लोग अवैध पशु कटान में शामिल पाए गए। उनमें से छह को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मोहल्ला बेरुन कोटला निवासी इसरार, अकरम, इमरान, अकबर, अरशद, शहजाद शामिल हैं। जबकि मकान मालिक सुफियान और उसका साथी शमशेर मौका पाकर फरार हो गए।


उन्होंने बताया कि मौके से कटान किए गए मवेशियों के अवशेष, मांस, चार चाकू, एक तमंचा, एक खोखा, एक इलेक्ट्रोनिक कांटा सहित कटान के अन्य उपकरण बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed