फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police raided a warehouse and recovered banned drugs worth Rs 50 lakh.

Meerut News: पुलिस ने गोदाम पर छापा मारकर 50 लाख की प्रतिबंधित दवाएं बरामद कीं

Sun, 08 Feb 2026 02:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Police raided a warehouse and recovered banned drugs worth Rs 50 lakh.
अमर उजाला...ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में फूड एंड ड्रग्स डिपार्टमेंट ने नकली दवाइयां पकड़ी | ट्रा
मेरठ। टीपी नगर पुलिस ने शेखो पेट्रोल पंप के पास तुषार गर्ग के गोदाम पर शनिवार रात छापा मारकर प्रतिबंधित दवाएं बरामद कीं। इनकी कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान गोदाम में भगदड़ मच गई। पुलिस ने तुषार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि माधवपुरम निवासी तुषार गर्ग का टीपी नगर में सामान रखने का गोदाम है। पुलिस को सूचना थी कि गोदाम में बड़ी तादाद में प्रतिबंधित दवाएं रखी हुई हैं। तुषार प्रतिबंंधित दवाओं को बेच रहा है। शनिवार को पुलिस ने गोदाम पर छापा मारा। पुलिस को गोदाम से भारी मात्रा में दवाइयां बरामद हुईं। पुलिस की कार्रवाई के दौरान तुषार ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। वहीं एक मिनी ट्रक गोदाम के बाहर खड़ा था जिसमें भरकर दवाएं लाई गई थीं। पुलिस तुषार और बरामद दवाओं को थाने गई। पुलिस ने प्रतिबंधित दवाइयों को सील कर दिया है। सीओ ने बताया कि सूचना मिल रही है कि तुषार आसपास के क्षेत्रों में भारी मात्रा में दवाई सप्लाई कर रहा था। उससे पूछताछ की जा रही है। प्रतिबंधित दवाइयों को खरीदने वाले दुकानदारों का पता किया जा रहा है।

अमर उजाला...ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में फूड एंड ड्रग्स डिपार्टमेंट ने नकली दवाइयां पकड़ी | ट्रा

अमर उजाला...ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में फूड एंड ड्रग्स डिपार्टमेंट ने नकली दवाइयां पकड़ी | ट्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed