फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police raid in the oil trader's warehouse and fake oil found at Meerut city

तेल माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई तेज, प्रशासन ने फिर की छापेमारी, विरोध में एसएसपी से मिले व्यापारी

Fri, 13 Sep 2019 02:09 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 13 Sep 2019 02:09 PM IST
विज्ञापन
Police raid in the oil trader's warehouse and fake oil found at Meerut city
तेल कारोबारी के गोदाम पर छापेमारी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ जनपद में पुलिस प्रशासन ने तेल माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। शहर में फिर से मिलावटी तेल की सूचना मिलने पर एसपी सिटी व एडीएम सिटी ने शुक्रवार सुबह विशाल जैन के गोदाम पर छापेमारी की है।

विज्ञापन


एडीएम सिटी के अनुसार छापेमारी में एक टैंकर और ब्लैक तेल जैसी चीज मिली है। जिसकी जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी। उधर, तेल कारोबारी संजय गुप्ता के आवास पर सील लगाने के विरोध में व्यापारियों ने एसएसपी आवास पहुंचकर पुलिस की कार्रवाई को गलत बताया है।
विज्ञापन


बता दें कि थाना टीपी नगर क्षेत्र में जगन्नाथपुरी स्थित विशाल जैन पुत्र धीरेंद्र जैन के गोदाम पर शुक्रवार को छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान गोदाम से एक टैंकर और संदिग्ध उपकरण बरामद किए गए हैं। वहीं डीएसओ और बाट माप विभाग की टीम भी मौके पर बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नकली पेट्रोल-डीजल मामला: रुकी तेल माफियाओं की रिहाई, अब गैंगस्टर और रासुका की तैयारी

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई तेज तर्रार एडीएम सिटी अजय कुमार तिवारी के नेतृत्व में हुई है। एडीएम सिटी इससे पहले भी पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर शहर के तेल कारोबारियों के गोदामों पर छापेमारी कर चुके हैं।

पुलिस ने तेल कारोबारी संजय के घर तड़के लगाई सील

तेल के खेल प्रकरण में पुलिस ने तेल कारोबारी संजय गुप्ता के आवाज पर शुक्रवार तड़के करीब 4:00 बजे सील लगा दी। जिसके बाद तेल कारोबारी के पक्ष में कई अधिवक्ता, व्यापारी और नेता एकजुट होकर एसएसपी से मिलने उनके आवास पर पहुंचे।

एसएसपी से पुलिस कार्रवाई का विरोध जताया और सील की कार्रवाई को गलत ठहराया। कहा गया कि अभी पुलिस की जांच चल रही है, ऐसे में सील लगाना उचित नहीं है। जबकि घर के अंदर कारोबारी का परिवार भी मौजूद था। कप्तान ने घर के अंदर एक भी सदस्य की मौजूदगी ना होने की बात कही। 

यह भी पढ़ें: ये है नकली पेट्रोल-डीजल का असली सच, जलेबी के रंग से तैयार करते थे तेल, तस्वीरों में देखिए

दरअसल, पिछले दिनों मौजूद स्टाक से कहीं अधिक तेल कारोबारी संजय गुप्ता के गोदाम से केरोसिन बरामद हुआ था। पुलिस ने रजिस्टरों में दर्ज स्टॉक से कहीं अधिक केरोसिन की बरामदगी होने पर मुकदमा दर्ज किया और उसे तेल के खेल से जोड़कर आगे की जांच शुरू की।

मुकदमा दर्ज के बाद कारोबारी लगातार पुलिस से बच रहे हैं। वहीं शुक्रवार तड़के करीब 4:00 बजे पुलिस टीम संजय गुप्ता के आवास पर पहुंची, जहां दर्ज मुकदमे के चल रही जांच को लेकर पड़ताल की।

इसके बाद पुलिस टीम ने घर पर सील की कार्रवाई कर दी। सीलिंग की कार्रवाई के विरोध में अधिवक्ता राम कुमार शर्मा, संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता, व्यापारी नेता कमल ठाकुर समेत कई चिकित्सकों समेत कप्तान बंगले पर एसएसपी से मिलने पहुंचे।

जहां उन्होंने पुलिस द्वारा की गई सील की कार्रवाई का विरोध किया। साथ ही एक शासनादेश को भी दिखाया जिसमें किसी भी आरोपित की जांच चलने तक सील जैसी कोई कार्यवाही ना हो। इस पर एसएसपी अजय साहनी ने डेलिगेशन से कहा कि आरोपी पर मुकदमा दर्ज है, जिसकी जांच चल रही है।

जांच के बिंदु में ही पुलिस टीम उनके आवास पर पहुंची थी। जहां कई चीजें मौजूद हैं, उनसे किसी प्रकार की कोई छेड़छाड़ ना हो, इसी बात को लेकर सील की कार्रवाई की गई है। घर का एक भी सदस्य सील के दौरान अंदर मौजूद नहीं था। मकान का एक चौकीदार था, जिसे घर के बाहर बैठाया गया है। 

यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव: हर रोज 60 हजार लीटर नकली पेट्रोल-डीजल बना रहे थे माफिया, अब हुए कई बड़े खुलासे

एसएसपी ने पहले पत्रकारों को बुलाकर जानकारी दी। लेकिन जब अधिवक्ता, व्यापारी और चिकित्सक एसएसपी से मिलने उनके आवास पर पहुंचे तो उस दौरान एसएसपी ने मीडियाकर्मियों को अंदर जाने से रुकवा दिया। वहीं जब तेल कारोबारी संजय के पक्ष में डेलिगेशन अपनी बात रख कर बाहर आ गया, उसके बाद एसएसपी ने मीडियाकर्मियों को बुलाकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरा प्रकरण बताया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed