{"_id":"5f65bbd3d2b4b113db552cf9","slug":"police-raid-in-lalkurti-market-and-three-accused-arrested-with-ganja-and-charas","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: लाल कुर्ती में पुलिस का छापा, 30-30 किलो चरस और गांजा बरामद, तीन आरोपी दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: लाल कुर्ती में पुलिस का छापा, 30-30 किलो चरस और गांजा बरामद, तीन आरोपी दबोचे
Sat, 19 Sep 2020 01:44 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 19 Sep 2020 01:44 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने चरस और गांजा बरामद किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में मेरठ के लाल कुर्ती बड़े बाजार में पुलिस ने शनिवार को छापा मारकर भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एएसपी कैंट डॉ. ईरज राजा ने लाल कुर्ती और सदर बाजार पुलिस के साथ मिलकर लाल कुर्ती के बड़ा बाजार में श्रीराम बिल्डिंग में छापा मारा है। पुलिस ने मौके से तीन आरोपी राजकुमार, रतनकुमार और जुगल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से ढाई सौ किलो भांग, 30 किलो चरस और 30 किलो गांजा बरामद किया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी का पुतला फूंकने पर चार नामजद सहित कई के खिलाफ मुकदमा दर्ज, होगी कार्रवाई
विज्ञापन
एएसपी कैट डॉ. ईरज राजा ने बताया कि मुख्य आरोपी सतेंद्र और राजू चौहान मौके से फरार हो गए। दोनों शराब के ठेके भी चलाते हैं। जिनकी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/