फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police raid in closed restaurant rooms, five couples found, investigation of documents started

Meerut: बंद रेस्टोरेंट के कमरों में पुलिस का छापा, पांच जोड़े मिले, दस्तावेजों की जांच शुरू

Sat, 11 Jul 2026 10:55 PM IST
Pratyush Sharma न्यूज़ नेटवर्क, संवाद एजेंसी, मेरठ
न्यूज़ नेटवर्क, संवाद एजेंसी, मेरठ Published by: Pratyush Sharma Updated Sat, 11 Jul 2026 10:55 PM IST
सार

दौराला गंगनहर पुल चौकी के पास बंद पड़े एक रेस्टोरेंट के पीछे बने कमरों में शनिवार को पुलिस ने छापेमारी की, जहां से पांच युवक-युवतियां मिले। पुलिस ने सभी के पहचान संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन कराया और रेस्टोरेंट से जुड़े अभिलेखों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Police raid in closed restaurant rooms, five couples found, investigation of documents started
रेस्टोरेंट में पुलिस ने मारा छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरधना के दौराला गंगनहर में बंद पड़े एक रेस्टोरेंट में पुलिस की छापेमारी के दौरान पांच जोड़े मिले, जिनको पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस ने सभी के पहचान संबंधी दस्तावेजों को सत्यापन कराया और रेस्टोरेंट के जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की। पुलिस के अनुसार संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। महिला उपनिरीक्षक प्रतिभा सिंह की मौजूदगी में कमरों की तलाशी ली गई। 

विज्ञापन

कमरे में नाबालिग बेटी के साथ थी मां
तलाशी के दौरान एक कमरे में एक महिला अपने पुरुष साथी के साथ मिली, जबकि उसके साथ उसकी नाबालिग बेटी भी मौजूद थी। अन्य कमरों में चार अन्य युवक-युवतियां भी मिले। पुलिस ने मौके पर मौजूद सभी लोगों से पहचान संबंधी दस्तावेज लेकर उनका सत्यापन कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रेस्टोरेंट मैनेजर से पुलिस ने की पूछताछ
प्रारंभिक जांच में कोई आपत्तिजनक तथ्य सामने नहीं आने पर उन्हें जाने दिया गया। वहीं, रेस्टोरेंट का प्रबंधन देख रहे एक युवक को पूछताछ के लिए थाने लाया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि रेस्टोरेंट परिसर में संचालित कमरों के संबंध में आवश्यक दस्तावेज, पंजीकरण और अन्य वैधानिक अनुमतियों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी और यदि किसी प्रकार की अनियमितता पाई गई तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

बोले सीओ- किसी प्रकार की अवैध गतिविधि नहीं की जाएगी बर्दाश्त
सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि क्षेत्र में होटल, गेस्ट हाउस और रेस्टोरेंट की नियमित जांच अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अवैध अथवा संदिग्ध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दौराला गंगनहर पुल चौकी के पास बंद पड़े एक रेस्टोरेंट के पीछे बने कमरों में शनिवार को पुलिस ने छापेमारी की, जहां से पांच युवक-युवतियां मिले। पुलिस ने सभी के पहचान संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन कराया और रेस्टोरेंट से जुड़े अभिलेखों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed