फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police raid four spa centres, detain 20 women and a young man on charges of prostitution

Meerut News: चार स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, जिस्मफरोशी के आरोप में 20 युवतियां और एक युवक हिरासत में लिए

Wed, 14 Jan 2026 02:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Police raid four spa centres, detain 20 women and a young man on charges of prostitution
गढ़ रोड स्थित नंदनी प्लाजा के पास मेरठ स्कीन स्पा सेंटर में जहां पुलिस ने छापा मारा।  स्त्रोत व
पुलिस ने मंगलवार को शहर के अलग-अलग इलाकों में चल रहे चार स्पा सेंटरों में छापा मारा। पुलिस ने यहां से 20 महिलाओं-युवतियों और एक युवक को हिरासत में लिया है इनमें चार महिलाएं इन स्पा सेंटरों की संचालक हैं। पुलिस का दावा है कि इन स्पा सेंटरों में जिस्मफरोशी का धंधा किया जा रहा था। पुलिस को मौके से आपत्तिजनक सामग्री मिली है। वहीं युवतियों के मोबाइल से भी आपत्तिजनक तस्वीरें मिली हैं। अभी तक की जांच में सामने आया है कि इन सेंटरों के लिए ग्राहकों की बुकिंग व्हाट्सएप और सोशल मीडिया के जरिये ऑनलाइन की जाती थी।
विज्ञापन


एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि शहर में कई स्थानों पर अवैध रूप से स्पा सेंटर चलाए जा रहे हैं। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को इनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। मंगलवार को मुखबिर की सटीक सूचना पर एसपी सिटी और सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में दबिश दी। पुलिस ने मंगलपांडे नगर स्थित रोज वाटर स्पा सेंटर और एवन स्पा सेंटर पर छापा मारा। इसके साथ ही गढ़ रोड नंदनी प्लाजा में मेरठ स्किन नाम से चल रहे सेंटर पर भी दबिश दी। वहीं दिल्ली रोड स्थित शाप्रिक्स मॉल में युवा फैमिली सैलून पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


एसपी सिटी ने बताया कि जांच में यह बात भी सामने आई है कि इन स्पा सेंटरों के पास संचालन के लिए कोई भी वैध दस्तावेज मौजूद नहीं थे। अनाधिकृत रूप से चल रहे इन सेंटरों के भीतर गलत काम कराया जा रहा था। यहां ग्राहकों की बुकिंग सीधे नहीं बल्कि ऑनलाइन माध्यमों से की जा रही थी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि व्हाट्सएप और फेसबुक मैसेंजर के जरिए ग्राहकों से संपर्क साधा जाता था और डील पक्की की जाती थी। पुलिस ने युवतियों के मोबाइल फोन जब्त किए हैं जिनमें बेहद आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो क्लिप्स मिली हैं जो इस अवैध कारोबार का पुख्ता सबूत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रजिस्टर में मिले कई नाम

पुलिस ने चारों सेंटरों से कुल 20 युवतियों को हिरासत में लिया है जिनमें 4 महिला संचालिकाएं भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक ये महिला संचालिकाएं ही पूरे रैकेट को मैनेज कर रही थीं। इसके अलावा, नंदनी प्लाजा स्थित स्पा सेंटर से एक युवक को भी दबोचा गया है जिससे कड़ाई से पूछताछ जारी है। मौके से मिले रजिस्टरों में कई ग्राहकों के नाम दर्ज हैं जिनकी जांच की जा रही है।


चारों संचालिकाओं पर प्राथमिकी दर्ज
सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि एवन स्पा सेंटर की संचालिका तबस्सुम और रोज वाटर स्पा सेंटर की संचालिका पूजा शर्मा के खिलाफ मेडिकल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गढ़ रोड स्थित मेरठ स्किन की संचालिका साइस्ता निकत पर नौचंदी और युवा फैमिली सैलून की संचालिका आयशा खान पर ब्रह्मपुरी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। चारों पुलिस हिरासत में है। सभी से पूछताछ चल रही है। 16 युवतियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। संवाद

गढ़ रोड स्थित नंदनी प्लाजा के पास मेरठ स्कीन स्पा सेंटर में जहां पुलिस ने छापा मारा।  स्त्रोत व

गढ़ रोड स्थित नंदनी प्लाजा के पास मेरठ स्कीन स्पा सेंटर में जहां पुलिस ने छापा मारा।  स्त्रोत व

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed