{"_id":"663a65e37c6140835a06befd","slug":"police-raid-again-in-kanth-and-kashipur-in-search-of-accused-meerut-news-c-27-1-smrt1009-123354-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आरोपियों की तलाश में कांठ और काशीपुर में फिर पुलिस की दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आरोपियों की तलाश में कांठ और काशीपुर में फिर पुलिस की दबिश
विज्ञापन
मिक्सर प्लांट में आगजनी और फायरिंग कांड
- आठ आरोपियों के गैर जमानती वारंट जारी कराने के प्रयास में लगी रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। सड़क बनाने वाली फर्म के मिक्सर प्लांट में आगजनी और फायरिंग कांड में पुलिस की कार्रवाई का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। अब तक तीन आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है, जबकि पुलिस ने फरार चल रहे आठ आरोपियों के गैर जमानती वारंट कोर्ट से हासिल करने के लिए दिनभर प्रयास में लगी रही। वहीं दो अन्य आरोपियों के नाम प्रकाश में आए हैं। हमलावरों की तलाश में कांठ, काशीपुर और स्योहारा क्षेत्र में फिर से दबिश दी गई।
बता दें कि पिछले सोमवार की रात दो बजे शिवालाकलां क्षेत्र में स्थित सड़क निर्माण कंपनी के मिक्सर प्लांट पर चार गाड़ियों से पहुंचे हमलावरों ने फायरिंग कर दी थी। साथ ही पेट्रोल छिड़कर प्लांट में आग लगा दी गई थी। इस मामले में कंपनी के मैनेजर की ओर से भाजपा विधायक अशोक राणा और उनके बेटे प्रियंकर राणा के खिलाफ रंगदारी मांगने समेत अन्य संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। दो आरोपियों के पास से दो लाइसेंसी रिवॉल्वर, दो गन और कारतूस बरामद किए गए थे। हालांकि लाइसेंसी रिवॉल्वर और गन के बरामद होने का मामला पेचीदा हो गया है। क्योंकि तीन असलहों की पहचान नहीं हो सकी है।
उधर, एक रिवॉल्वर की पहचान की गई थी। मगर, इस रिवॉल्वर के नंबर एक रिवॉल्वर शस्त्र की दुकान में जमा मिला है। रिवॉल्वर के असली और नकली की पहचान के लिए टीम जल्द ही कानपुर की ऑर्डिनेंस फैक्टरी में पहुंचकर जांच करेगी।