फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police Question Friends and Acquaintances; Clues Found

Meerut News: दोस्त और परिचितों से पुलिस ने की पूछताछ, सुराग मिले

Wed, 22 Apr 2026 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Police Question Friends and Acquaintances; Clues Found
मेरठ/जानीखुर्द। जानी थाना क्षेत्र में मेरठ-बागपत हाईवे पर स्थित कुराली बस स्टैंड पर कन्फेक्शनरी संचालक नरेश उर्फ भोलू (40 वर्ष) की हत्या में दोस्त और परिचितोें पर पुलिस का शक गहरा रहा है। एसपी देहात अभिजीत कुमार का कहना है कि कई लोगों से पूछताछ और जांच के बाद सुराग मिले हैं। ठोस साक्ष्य मिलने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

कुराली गांव निवासी नरेश शनिवार रात अपनी दुकान पर मौजूद थे। अज्ञात आरोपियों ने बेहद करीब से उनके सिर में सटाकर गोली मारी। इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। ग्रामीणों और परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार करने से इन्कार किया था। पुलिस ने जल्द वारदात के खुलासे और पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन देकर अंतिम संस्कार कराया था। अब तक वारदात का खुलासा न होने से परिजन व ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

इधर, पुलिस इस मामले में नरेश उर्फ भोलू के दस से अधिक परिचित और करीबियों से पूछताछ कर चुकी है। चार टीम वारदात के खुलासे के प्रयास में जुटी हैं। वारदात स्थल की ओर आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। एक फुटेज में वारदात के बाद दो आरोपी भागते नजर आए हैं लेकिन उनके चेहरे स्पष्ट नहीं दिख रहे हैं। स्वाट टीम भी वारदात के खुलासे के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed