फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police patrolling sensitive areas on foot, issuing stern warning to rioters

Meerut News: संवेदनशील इलाकों में पुलिस की पैदल गश्त, हुड़दंगियों को सख्त चेतावनी

Thu, 19 Mar 2026 10:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
Police patrolling sensitive areas on foot, issuing stern warning to rioters
एसडीएम उदित नारायण सेंगर, सीओ आशुतोष कुमार और प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह ने भारी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। ईद-उल-फितर के मद्देनजर कस्बे में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बृहस्पतिवार को पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। एसडीएम उदित नारायण सेंगर, सीओ आशुतोष कुमार और प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह ने पुलिस बल के साथ संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पुलिस टीम ने भाटवाड़ा, राम तलैया, गुजरान गेट, अशोक स्तंभ, तहसील सड़क और गंज बाजार समेत विभिन्न इलाकों में भ्रमण किया। इस दौरान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद कर त्योहार को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।
विज्ञापन

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने, हुड़दंग करने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। युवाओं को विशेष रूप से स्टंटबाजी, तेज रफ्तार बाइकिंग और सड़कों पर अनावश्यक भीड़ लगाने से बचने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अधिकारियों ने बताया कि ईद के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा ताकि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

एसडीएम उदित नारायण सेंगर, सीओ आशुतोष कुमार और प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह ने भारी पुलिस

एसडीएम उदित नारायण सेंगर, सीओ आशुतोष कुमार और प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह ने भारी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed